Thursday , 23 April 2026
Breaking News

चन्द्रप्रभ वार्षिकोत्सव का हुआ समापन, निकाली शोभायात्रा

सकल दिगंबर जैन समाज के लोगों ने निकटवर्ती ग्राम पचाला में दो दिवसीय चन्द्रप्रभ वार्षिकोत्सव समापन मंगलवार को हुआ। प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि इस अवसर पर जिनेंद्र भक्तों ने प्रतिष्ठाचार्य नरेंद्र जैन शास्त्री व सहयोगी महावीर अनोपड़ा के निर्देशन में चन्द्रप्रभ विधानमंडल का अष्ट द्रव्यों से पूजन कर भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच मंडल पर श्रीफलयुक्त 120 अर्घ्य समर्पित किये। विधान पूजन से पूर्व मंडल पर सौधर्म इन्द्र के परिवेश में मुकेश बड़जात्या, ईशान इन्द्र नेमीचंद बाकलीवाल, सानत इन्द्र राजेंद्र बैनाड़ा, माहेंद्र इन्द्र महेन्द्र बाकलीवाल व ब्रहम इन्द्र मदन बाकलीवाल ने मंगल कालशो व मंगल दीपक की विधिवत स्थापना की। चंद्रप्रभ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र प्रबंध समिति पचाला के वरिष्ठ अध्यक्ष विमल बाकलीवाल, अध्यक्ष मनीष बाकलीवाल, कोषाध्यक्ष रविंद्र बाकलीवाल व नवयुवक मंडल के संयोजन में श्रीजी को मंत्रोचार के बीच सुसज्जित पालकी में विराजमान कर नवयुवक मंडल के सदस्य सुनील जैन, मोहित जैन, विशाल जैन, अमन जैन व अमित जैन के संयोजकत्व में गांव में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

 

Chandraprabha annual festival concludes, procession taken out in sawai madhopur

 

इस दौरान इंद्रगण जिनेंद्र देव को चंवर ढुला रहे थे, सौभाग्यवती महिलाएं कलश धारण किए चल रही थी। वहीं चमत्कारजी महिला मंडल दिव्य घोष की मधुर स्वर लहरियों पर युवक युवतियां अपने अपने समूह में थिरक रहे थे। शोभा यात्रा के बाद रजत कलशों से जिनेंद्र देव का कलशाभिषेक कर श्रीजी की जयमाल की। साथ ही इस मोके पर स्थानीय समाज के कर्मठ कार्यकर्ताओं व बाहर से आए प्रबुद्धजनों को चंद्रप्रभ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र प्रबंध समिति पदाधिकारियों ने तिलक लगा, माल्यार्पण कर व पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्थानीय व आस-पास इलाको के महिला-पुरुष काफी संख्या में मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !