Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आमजन को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

जिला मुख्यालय पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर 9 अप्रैल को विभिन्न संगठनों की ओर से आमजन को नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया की युगाब्द-5126 व विक्रम संवत 2081 के शुभारम्भ भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ला प्रतिपदा पर सुबह 8 बजे से हम्मीर सर्किल पर भारतीय जनता पार्टी सवाई माधोपुर के सदस्यों आमजन को तिलक लगा कर हिंदू नववर्ष की शुभकामनाए दी। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी प्रकार विप्र सेना सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी रणथंभौर सर्किल पर नववर्ष बड़ी धूमधाम से मनाया।

 

Happy New Year to the common people in sawai madhopur

 

रितेश भारद्वाज एवं श्रीराम शर्मा ने बताया कि इस दौरान ढोल बजाकर भगवान श्रीराम के भजनों पर नृत्य किया। मातृ शक्तियों द्वारा रंगोली बनाने के साथ जय श्रीराम और जय परशुराम के नारे लगाए गए। कार्यक्रम के समापन पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इसी प्रकार सर्व ब्राह्मण महासभा के बैनर तले जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने नव संवत्सर का स्वागत जोरदार तरीके से किया। सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला महामंत्री हनुमान शर्मा ने बताया कि नव संवत्सर के प्रथम दिन चाणक्य होटल के पास चौराहे पर आने जाने वाले सभी लोगों को तिलक लगाकर एवं मीठा मुंह कराकर नववर्ष का स्वागत किया एवं नव संवत्सर की शुभकामनाएं प्रेषित की।

नव संवत्सर पर बनाई रंगोलियां

नव संवत्सर युगाब्द 5126, विक्रम संवत 2081 के शुभारंभ के अवसर पर आदर्श विद्या मंदिर के भैया बहिन द्वारा नगर के प्रमुख चौराहों पर 6 टोलियां बनाकर रंगोली, साज-सज्जा, आरती, रामधुन बजाकर, बस्ती के गणमान्य लोगों को शुभकामनाएं प्रेषित कर हर्षोल्लास के साथ हिन्दू नव संवत्सर बनाया गया। प्रातः वंदना में कार्यालय प्रमुख शैलेंद्र कुमार ने नववर्ष के उपलक्ष पर विषय रखते हुए कहा की स्वतंत्रा दिवस पर प्रधानमंत्री ने विकसित भारत, एकता व एकजुटता, गुलामी की हर मानसिकता से मुक्ति, अपने नागरिक कर्तव्य का पालन करने के पांच प्रण का आह्वान किया था उन्हें स्मरण कर इस नव वर्ष के उपलक्ष पर श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए हम सभी को आगे बढ़ना है। भारतीय नववर्ष का प्रारंभ वैज्ञानिक है तथा कई हजारों वर्षों की कालगणना पंचांग में हमारे ऋषि-मुनियों ने पूर्व में ही सटीकता से कर रखी है। इस दिन सृष्टि का आरंभ हुआ था। इसी दिन प्रकृति अपना रूप बदलना प्रारंभ करती है और वनस्पतियां भी नई-नई पत्तियों से सुशोभित होती है। अतः यह नव वर्ष हमारे लिए मंगलकारी शुभ हो। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष गोपाल लाल शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल जैन, समिति सदस्य अनेन्द्र सिंह आमेरा सहित समस्त आचार्य आचार्यो और भैया बहन उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !