Sunday , 7 June 2026
Breaking News

रहें परिंदे पास तो है जीवन की आस, परिंडे लगाकर पक्षी प्रेम का दिया संदेश

पर्यावरण परिवर्तन की वजह से गर्मी में बेतहाशा वृद्धि हुई है। इसके कारण आम इंसानों की तरह ही बेजुबान पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। ऐसे में अब बेजुबान पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने और भूख मिटाने के लिए सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ सहायक किरोड़ी लाल मीना ने आज मंगलवार को कार्यालय परिसर में परिंडे लगाकर पक्षी प्रेम का संदेश दिया। उन्होंने कहा की अगर परिंदे अपने पास है तो ही आगे जीवन की कल्पना की जा सकती है। परिंदो के बिना प्रकृति और जीवन दोनों ही अपूर्ण है। मीना ने बताया की पर्यायवरण को संतुलित रखने के में पेड़-पौधों के साथ ही पक्षियों की भूमिका भी अहम है।

 

Message of bird love given by planting birds in sawai madhopur

 

परिंदे प्रकृति के दूत हैं, इसलिए वे हमें और हमारे पर्यायवरण दोनों को संवारते और संदेश देते हैं। उन्होंने बताया की ग्रीष्मकाल प्रारंभ होने के साथ ही गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों को खासा दिक्कतें आती हैं। ऐसे में उनके पीने के पानी की व्यवस्था करने के मकसद से उन्होंने कार्यालय में परिंडे लगाएं है। उन्होंने आमजन से भी एक-एक परिंडे लगाने की अपील की ताकि इस गर्मी बेजुबान पक्षियों को पीने का पानी मिल सकें। इस मौके पर कार्यालय का स्टॉफ एवं वाचनालय के पाठक मौजूद रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !