Saturday , 6 June 2026
Breaking News

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किया विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण

जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलेक्टर जगदीश आर्य ने आज बुधवार को कार्यालय अधिशाषी अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खण्ड सवाई माधोपुर एवं अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी कार्यालय में कार्मिकों की उपस्थिति पंजीका की जांच की जिसमें 12 कार्मिकों में से 10 कार्मिक उपस्थित मिले वहीं 2 कार्मिक अनुपस्थित पाये गए।

 

इसी प्रकार अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग में कार्मिकों की उपस्थिति पंजीका की जांच करने पर 24 कार्मिकों में से 11 कार्मिक ही उपस्थित पाए गए। वहीं 13 कार्मिक मौके पर अनुपस्थित मिले। इस पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित पाए गए कार्मिकों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश प्रदान किए है।

 

Additional District Collector conducted surprise inspection of various departments

 

उप जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण:- जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देशानुसार उप जिला कलेक्टर सवाई माधोपुर अनिल कुमार चौधरी ने कार्यालय सहायक अभियंता जल संसाधन विभाग, तहसील कार्यालय, उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, कनिष्ठ अभियंता जेवीवीएनएल मानटाउन कार्यालय, कार्यालय सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शहर सवाई माधोपुर का औचक निरीक्षण कर कार्मिकों की उपस्थिति पंजीका की जांच  की।

 

निरीक्षण के दौरान कार्यालय सहायक अभियंता जल संसाधन विभाग में 8 में से 4 कार्मिक, तहसील कार्यालय में 28 कार्मिकों में से 14 कार्मिक, उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में 11 में से 8 कार्मिक, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी में 17 में से 2 कार्मिक, कनिष्ठ अभियंता जेवीवीएनएल मानटाउन कार्यालय में 13 में से 11 कार्मिक अनुपस्थित मिले। इस पर उप जिला कलेक्टर ने अनुपस्थित मिलने वाले कार्मिकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। वहीं कार्यालय सहायक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शहर सवाई माधोपुर में सभी 7 कार्मिक उपस्थित मिले।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !