Sunday , 7 June 2026
Breaking News

ट्रेन में हुई दोस्ती फोन पर बदली प्यार में । उड़ीसा से राजस्थान आई लड़की और लुट गई अस्मत

सवाई माधोपुर में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने कोतवाली थाने में बोरिफ निवासी दो सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
कोतवाली थानाधिकारी प्रमोद शर्मा के अनुसार पीड़िता भिलाई छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। वह अपने ननिहाल उड़ीसा से ट्रेन में आ रही थी। इसी दौरान ट्रेन में उसकी मुलाकात सवाई माधोपुर के बोरिफ निवासी विष्णु मीना से हो गई और बातचीत के दौरान विष्णु ने युवती को अपना व युवती ने अपनी एक सहेली का मोबाइल नम्बर शेयर कर दिया।

friendship train change love odisha girl rape sawai madhopur rajasthan
इसके बाद दोनों के बीच अक्सर फोन पर बातचीत होने लगी और प्यार परवान चढ़ने लगा। एक दिन युवती ने फोन पर विष्णु से शादी के लिए कहा तो विष्णु ने युवती को सवाई माधोपुर आ जाने को कहा। विष्णु के बुलावे पर युवती 27 मार्च को सवाई माधोपुर आ गई। विष्णु मीना युवती को 2-3 दिन अपने साथ लेकर अलग अलग जगह पर घूमता रहा।
इस दौरान विष्णु ने युवती को शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और 2-3 दिन बाद युवती को सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन छोड़ कर वहां से फरार हो गया। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब विष्णु रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचा तो युवती ने उसके मोबाइल पर सम्पर्क किया लेकिन विष्णु का मोबाइल उसके बड़े भाई देवा उर्फ देवकरण मीना ने उठाया।
युवती ने उसे सारा घटना क्रम बताया, जिस पर देवकरण रेलवे स्टेशन पहुंचा और युवती को अपने साथ एकांत में ले गया और युवती के साथ ज्यादती करने का प्रयास किया। किंतु वह अपने इरादों में कामयाब नहीं हो सका और युवती उसके चंगुल से निकलकर रेलवे स्टेशन पहुंच गई।
युवती को रेलवे स्टेशन पर अकेला और रोते देख लोगों ने जब उससे कारण पूछा तो युवती ने लोगों को आपबीती बताई। लोगों ने उसे कोतवाली थाने भेज दिया, जहां उसने कोतवाल प्रमोद शर्मा को सारा घटनाक्रम बताया। कोतवाली पुलिस ने बोरिफ निवासी दोनों सगे भाई विष्णु व देवकरण मीना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !