बॉलीवुड एक्टर कंगना रनौत ने आज मंगलवार को मंडी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उनके साथ पूर्व सीएम जयराम ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार करीब सुबह 9 बजे कंगना रनौत अपने घर भांबला से मंडी के लिए रवाना हुई। यहां पर सबसे पहले मां ने अपनी बेटी की आरती उतारी और फिर बेटी को मंडी के लिए विदा किया। कंगना ने नामांकन से पहले रोड शो निकाला और भीड़ के जरिये शक्ति प्रदर्शन भी किया। उधर नामांकन के दौरान कंगना के साथ उनकी माता, जयराम ठाकुर मौजूद रहे।

कंगना ने नामांकन के दौरान साड़ी और पहाड़ी टोपी लगाई थी। कंगना का मुकाबला कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह से है। नामांकन दाखिल करने के बाद कंगना रनौत ने कहा की आज मैंने मंडी से नामांकन दाखिल किया है। सभी लोग बहुत उत्साहित हैं…बॉलीवुड में सफल रही हूं, उम्मीद है राजनीति में भी सफलता मिलेगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया