Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

प्लेटफॉर्म टिकट के लिए अब नहीं लगना पड़ेगा लाइन में, घर से बुक कर सकते है ऑनलाइन टिकट

जोधपुर:- प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने के लिए अब आपको लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। अब आप घर बैठे ही ट्रेन की जनरल-प्लेटफॉर्म टिकट को भी बुक कर सकते है। यात्री घर से ही टिकट बुक कर स्टेशन तक आ सकेंगे। यूटीएस ऐप से कहीं से कहीं का भी जनरल टिकट ले सकते है। इस ऐप में आर वॉलेट रिचार्ज कर उसी से टिकट बुक करवाने पर 3 प्रतिशत छूट भी मिलेगी।

 

रेलवे ने अपने यात्रियों को अनारक्षित टिकट बुक करने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने से बचाने के लिए इस मोबाइल ऐप से घर बैठे किसी भी रेलवे स्टेशन का टिकट स्वयं बुक करने की सुविधा की नई पहल की है।

 

 

ऐप से हटाया जियोफेंसिंग प्रतिबंध:-

अपने अनरिजर्व्ड टिकट सिस्टम (यूटीएस) में बदलाव करते हुए रेलवे ने सभी अनारक्षित पेपरलेस टिकटों की बुकिंग पर बाहरी दूरी सीमा का जियोफेंसिंग प्रतिबंध हटा दिया है, जिससे अब अनारक्षित यात्रा, प्लेटफॉर्म और सीजन टिकटों की घर बैठे बुकिंग से सफर और अधिक आसान हो गया है।

 

 

 

Now you will not have to stand in line for platform tickets, you can book tickets online from home

 

 

 

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ने यूटीएस मोबाइल ऐप के माध्यम से पेपरलेस टिकट (यात्रा, प्लेटफॉर्म और सीजन) की बुकिंग पर बाहरी दूरी सीमा का प्रतिबंध हटा लिया है। पहले यह दूरी प्रतिबंध 5 और बाद में 20 किलोमीटर किया गया था। अब दूरी के प्रतिबंध के बिना यात्री इस ऐप से घर बैठे अनारक्षित टिकट खुद हासिल कर सकते हैं।

 

 

यात्री को मिलेगी सुविधा:-

इस तरह के नवाचार से जहां यात्रियों को लोकल टिकट के लिए लंबी कतारों में लगने, खुल्ले पैसे व देरी से पहुंचने पर भीड़ के कारण टिकट नहीं मिलने आदि की दुविधा से मुक्ति मिलेगी और उनका सफर आसान होगा। उल्लेखनीय है कि यूटीएस ऐप ट्रेन का जनरल टिकट बुक करने का भारतीय रेलवे का आधिकारिक एंड्रॉयड मोबाइल ऐप है।

 

 

डिजिटल बुकिंग को मिलेगा बढ़ावा:-

सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा का इस संबंध में कहना है कि इस व्यवस्था के तहत टिकट बुक करते समय ग्राहक सुविधा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डिजिटलीकरण पहल के रूप में तीन सी कांटेक्ट लेस टिकटिंग, कैशलेस ट्रांजेक्शन और कस्टमर कंवेनिएंस एंड एक्सपीरियंस पर विशेष जोर दिया गया है। इस ऐप के जरिए ट्रांजेक्शन करना भी आसान है, क्योंकि इंटरनेट बुकिंग और यूपीआई की मदद से बुकिंग का पैमेंट किया जा सकता है। खेड़ा ने बताया कि यात्रियों में इसके प्रति जागरूकता लाने के भी उपाय किए जा रहे हैं।

 

 

 

ऐसे कर सकते है एप से टिकट की बुकिंग, टिकट बुक करने के तीन घंटों के भीतर शुरू करनी होगी यात्रा:-

यूटीएस ऑन मोबाइल सिस्टम से एक बार में जहां चार यात्रियों के टिकट बुक किए जा सकते हैं, वहीं बुक टिकट धारक यात्रियों को टिकट बुक करने के तीन घंटे के भीतर स्टेशन पहुंच कर यात्रा प्रारंभ करना जरूरी होगा। गौरतलब है कि स्टेशन परिसर के अंदर या ट्रेन में यूटीएस ऐप से अनारक्षित टिकट बुक करना संभव नहीं है।

 

 

वॉलेट रिचार्ज पर मिलता है 3 प्रतिशत बोनस:-

यूटीएस ऑन मोबाइल ऐप का उपयोग करने का एक लाभ यात्री को यह भी है कि उनको ऐप के माध्यम से अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए अपने आर वॉलेट को रिचार्ज करते समय 3 प्रतिशत बोनस मिलता है। ट्रेन में टीटीई द्वारा टिकट मांगने पर मोबाइल में टिकट दिखाया जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !