Sunday , 7 June 2026
Breaking News

साल में एक विशेष दिन आंगनबाड़ी के बच्चों को करवायें पौष्टिक भोजन

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह ने कुस्तला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने कुस्तला आंगनबाड़ी का भी निरीक्षण किया तथा आंगनबाड़ी के बच्चों को हलवा भी खिलाया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि गांव के समृद्ध व्यक्ति यदि साल में एक विशेष दिन आंगनबाड़ी के बच्चों को पौष्टिक भोजन करवाये तो कुपोषण से लड़ने में मदद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ बच्चें ही शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण करते हैं।
जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह के सुझाव पर ग्रामीण महिलाओं ने ऐसा करने की सहमति जताई। वहीं कुुस्तला आंगनबाड़ी की कार्यकर्ता ने भी पहल करते हुए अगले मंगलवार को नन्हें-मुन्नों को पौष्टिक भोजन करवाने का जिला कलेक्टर से वादा किया।

special day  year children  Anganwadi get nutritious food
निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया। जिला कलेक्टर ने मेडिकल ऑफिसर कविता नंदवानी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई व्यवस्थाओं को लेकर सराहा। जिला कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आई हुई माता को उनके नवजात शिशु के पोषण के बारे में पूछा। जिला कलेक्टर ने तुला मशीन मंगवा कर बच्चे का वजन खुद किया। उन्होंने मेडिकल ऑफिसर से पूछा कि 3 किलो 900 ग्राम के बच्चे को कितनी दवा देते हैं। उन्होंने बच्चों को दवा देने के तरीके को भी जाना और इस संबंध में अपनी ओर से भी सलाह दी।
जिला कलेक्टर ने नवजात शिशु के माता-पिता से बात कर परिवार नियोजन की भी जानकारी दी। उन्होंने मेडिकल ऑफिसर को सलाह दी कि दंपतियों को परिवार नियोजन की समूची जानकारी देवें। उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि एक बड़ी समस्या है इसके निराकरण हेतु हम सब सक्रिय रूप से परिवार नियोजन का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन को प्रत्येक दंपति अपनाएं तो बेतहाशा बढ़ती हुई जनसंख्या की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
जिला कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कुस्तला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कैलाश सोनी से कुश्ताला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीन के पट्टे के विषय में भी जानकारी ली। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को पट्टा दिलवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करवाने के भी निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने कुस्तला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक मरीज से बातचीत की। मरीज ने बताया कि उसे टीबी है। इस पर कलेक्टर ने पूरी संवेदनशीलता से कहा कि टीबी का ईलाज संभव है। उन्होंने कहा कि पूरा ईलाज करवाओगे तो ठीक हो जाओगे। उन्होंने मरीज से पूछा कि वो जर्दा-तम्बाकू तो नहीं खाता इस पर मरीज ने मना किया। यह सुनकर जिला कलेक्टर ने कहा कि अगर जर्दा-तम्बाकू नहीं खाओगे तो और जल्दी ठीक हो जाओगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !