Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कोई भी रोगी दवाओं की उपलब्धता को लेकर परेशान नहीं हो : प्रबंध निदेशक आरएमएससीएल

राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन की प्रबंध निदेशक नेहा गिरि ने प्रदेश के राजकीय अस्पतालों में दवाओं की समुचित उपलब्धता एवं आपूर्ति को लेकर समस्त जिला तथा मेडिकल कॉलेज औषधि भंडार गृहों के 40 प्रभारी अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से समीक्षा की। वीसी में मुख्यालय से कार्यकारी निदेशक (लॉजिस्टिक) डॉ. कल्पना व्यास, सहायक औषधि नियंत्रक डॉ. संजय पारीक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रबंध निदेशक ने वीसी में दवाओं की उपलब्धता एवं आपूर्ति प्रबंधन को और बेहतर बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गिरि ने कहा कि मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत भंडार गृहों में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखा जाए तथा अस्पतालों में सभी दवाओं की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी रोगी दवाओं की उपलब्धता को लेकर परेशान नहीं हो।
अस्पतालों में शत-प्रतिशत दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने इसके लिए औषधि भंडार गृहों के प्रभारी अधिकारियों को चिकित्सा संस्थानों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए। प्रबंध निदेशक ने कहा कि योजना के तहत विभिन्न बीमारियों में उपयोग आने वाली महंगी दवाओं का भी जनहित में निःशुल्क वितरण किया जाता है। यह ध्यान रखा जाए कि इन महंगी दवाओं का पूरा रिकॉर्ड संधारित हो तथा इनकी समुचित उपलब्धता भी रहे। स्टॉक एवं वितरित दवाओं के रिकॉर्ड का नियमित रूप से मिलान किया जाए। सभी आवश्यक सूचनाएं ऑनलाइन रूप से इन्द्राज की जाए।
No patient should be worried about the availability of medicines Managing Director RMSCL
जीरो एक्सपायरी पॉलिसी के तहत दवाओं का उपयोग सुनिश्चित करें- गिरि ने कहा कि औषधि भंडार गृह के प्रभारी जीरो एक्सपायरी पॉलिसी के तहत दवाओं का उपयोग सुनिश्चित करें। उपलब्ध करवाई जा रही औषधियों का उचित एवं नियमानुसार संधारण करें। निकट भविष्य में अवधिपार होने वाली दवाओं का उपयोग पहले किया जाए ताकि दवाओं के अवधिपार होने से वित्तीय नुकसान से बचा जा सके। यदि भंडार गृहों में लापरवाही के चलते औषधियां अवधिपार होती हैं तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !