Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बिना अनुमति संचालित बूचड़खानों को नगर परिषद ने किया सीज 

नगर परिषद सवाई माधोपुर द्वारा शुक्रवार को बिना अनुमति संचालित बूच़डखानों को सीज करने की कार्यवाही की गई। इन बूचड़खानों को मंगलवार को 24 घंटे के भीतर दुकान हटाने के लिए नगर परिषद की ओर से नोटिस भी दिया जारी किया गया था, जिसके बाद यहां कार्रवाई की गई। साथ ही जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण भी हटाया गया। अवैध मीट शॉप पर हुई बड़ी कार्रवाई के बाद यहां से गुजरने वाले लोगों को गंदगी और बदबूदार माहौल से मुक्ति मिल सकेगी। नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीना ने बताया कि नगर परिषद को काफी समय से छुगानी होटल के पास संचालित बूच़डखानों के चलते आमजन द्वारा भारी मात्रा में गंदगी और बदबू की शिकायते लगातार मिल रही थी। नगर परिषद द्वारा जांच करने पर सभी बूचड़खाने बिना अनुमति संचालित पाए गए। इस पर नगर परिषद ने बिना अनुमति संचालित बारह मीट की दुकानों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की चेतावनी दी।

 

इसके बाद शुक्रवार को जेसीबी एवं पुलिस जाप्ते के साथ नगर परिषद टीम मीट मंडी में पहुंची और इन दुकानों को सीज करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान यहां मीट दुकानदारों के विरोध का सामना भी नगर परिषद को करना पड़ा। उन्होंने बताया कि अवैध तरीके से संचालित बूचड़खानों को नोटिस देने के बाद सीज किया गया है। खुले में मांस बेचने की शिकायते नगर परिषद को काफी समय से मिल रही थी। कार्रवाई के बाद यहां आसपास रहने वाले कालोनिवासियों एवं राहगीरों को गंदगी और बदबूदार माहौल से मुक्ति मिल सकेगी। नगर परिषद द्वारा बिना अनुमति संचालित बूचड़खानों को सीज करने के साथ अतिक्रमण हटाने की भी कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि नगर परिषद द्वारा यहां नियमित सफाई कार्य भी करवाया जाएगा ताकि नगर परिषद क्षेत्र को स्वच्छ और सुन्दर बनाया जा सके।

 

City council seizes slaughterhouses operating without permission

 

इन अवैध मीट शॉप को किया सीज:- आयुक्त फतेहसिंह मीना ने बताया कि राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 के तहत बिना अनुमति अवैध तरीके से मीट शॉप संचालित करने पर बाबूलाल चंदेल, शानू चिकन सेंटर, मंजूर चिकन सेंटर, यूनुस मीट शाप, नफीस अहमद कुरैशी, मोहम्मद मीट हाऊस, कमलेश बैरवा, संदीप सांवरिया, जुगनू मीट शॉप, स्टैंडर्ड मीट शॉप शब्बीर अहमद, फ्रेश चिकन शॉप अंसार अली, इकराम मीट शॉप को सीज किया गया है। इस दौरान कनिष्ठ अभियंता सिराज खान, रीना मीना, सहायक अग्निशमन अधिकारी कृष्णकांत मीणा, स्वास्थ्य निरीक्षक शिवराम मीना, केसर लाल वर्मा, अस्मत अली, राजस्व निरीक्षक सीमा मीना मौजूद रहे।

 

mahila shiksha gramin vidyapeeth mainpura sawai madhopur

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !