Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

बिजली, पानी से जुड़ी शिकायतों का करें शीघ्र निस्तारण : जिला प्रभारी सचिव

सवाई माधोपुर:- भीषण गर्मी, लू-तापघात के मौसम में आमजन को पेयजल, विद्युत की आपूर्ति व चिकित्सा व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार व मुख्य सचिव सुधाश पंत के निर्देशानुसार अतिरिक्त मुख्य सचिव सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं जिला प्रभारी सचिव संदीप वर्मा ने 12 बिन्दुओं पर जिला स्तरीय व उपखण्ड अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में ली।

 

प्रभारी सचिव ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा जिले के न सिर्फ प्रत्येक नागरिक बल्कि पशु पक्षियों के लिए गर्मी के मौसम में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, बिजली की सुचारू आपूर्ति व चिकित्सा व स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आमजन द्वारा पानी, बिजली व चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध में कोई भी समस्या या शिकायत कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नंबर पर प्राप्त होने पर संबंधित विभागीय अधिकारी उसका तत्काल समाधान करें।

 

 

Resolve complaints related to electricity and water quickly District In-charge Secretary Sawai madhopur

 

 

 

उन्होंने भीषण गर्मी के मौसम में होने वाले शादी या अन्य समारोह के दौरान खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश खाद्य निरीक्षक को प्रदान किए है। उन्होंने खाद्य निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में खाद्य सामग्री जल्दी खराब होती है। इसलिए समारोह आदि में ताजा व शुद्ध खाद्य सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। लापरवाह, अवधिपार खाद्य सामग्री विक्रेताओं के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत उचित दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

 

 

 

उन्होंने प्रत्येक विभाग को राजस्व सहित अन्य राजकीय कार्यों में पूर्ण समन्वयता के साथ कार्य करते हुए लंबित भूमि आवंटन प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करवाने के निर्देश अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं समस्त उपखण्ड अधिकारियों को दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के सड़क निर्माण कार्यों के लिए भूमि आवंटन सहित अन्य प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने, सभी विभागों को जनसुनवाई में प्राप्त होने वाले परिवादों का संवेदनशीलता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

 

 

पौधारोपण को बनायें जन अभियान:-

जिला प्रभारी सचिव ने आगामी बरसात के समय जलस्त्रोतों, चारागाह, सिवायचक एवं राजकीय कार्यालयों में अधिक से अधिक पौधारोपण का प्लान बनाकर इनकी देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण को जिले में जन-जन का अभियान बनायें, एक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लें।

 

उन्होंने गर्मी के मौसम में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडों की व्यवस्था, अवारा पशुओं के लिए खेली रखने व उनमें नियमित रूप से शुद्ध पेयजल भरने, प्रत्येक परिवार को मानसून में एक पौधा अवश्य लगाने की अपील आमजन से की है।

सभी विभाग ई-फाईलिंग अपनाएं:-

जिला प्रभारी सचिव ने ई-राजकाज के माध्यम से विभागों द्वारा फाईल निस्तारण की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को ई-फाईल सिस्टम अपनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी विभागीय फाईलों को ई-फाईल में कंवर्ट कर समय पर परिवादों का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि गुड गवर्नेंस के तहत ऑनलाइन डाक सिस्टम एवं पुरानी फाईलों को ऑनलाइन की प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी करें।

 

बैठक में जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव, जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना, उप वन संरक्षक श्रवण कुमार रेड्डी, समस्त उपखण्ड अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !