Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अग्निकांड से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

सवाई माधोपुर:- अग्निकांड से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किसानों को पराली जलाने से बचने और आग लगने की जानकारी देने के लिए प्रशासन ने टोल फ्री नंबर 1077 जारी किया है। जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ तेज हवा चल रही है। ऐसे में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं।

 

इससे घर, खेत, खलिहान, पेड़-पौधों और जान-माल को क्षति पहुंचती है। उन्होंने बताया कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर अग्निकांड की घटनाओं को रोका जा सकता है। आग लगने की घटनाएं गांव में अधिक होती हैं। ऐसे में रसोई घर यदि फूस का हो, तो उसकी दीवार पर मिट्टी का लेप लगा दें। रसोई घर की छत ऊंची रखी जाए। आग बुझाने के लिए घर में बोरे में भरकर बालू अथवा मिट्टी और दो बाल्टी पानी अवश्य रखें।

 

 

District administration issued advisory for fire prevention in sawai madhopur

 

 

 

शॉर्ट सर्किट से बचने के लिए वायरिंग की समय पर मरम्मत करा लें। मवेशियों को आग से बचाने के लिए मवेशी घर के पास पर्याप्त मात्रा में पानी का इंतजाम रखें और निगरानी करते रहें। बिजली के ढीले तारों से निकली चिंगारी भी आग लगने का कारण बन जाती है। इसलिए जहां कहीं भी ढीले तार दिखें, उसकी सूचना बिजली निगम को दे।

क्या न करें:-

बच्चों को माचिस या आग फैलाने वाले एवं अन्य सामानों के पास न जाने दें। बीड़ी, सिगरेट, हुक्का आदि पीकर जहां-तहां न फेंके, उसे पूरी तरह बुझने के बाद ही फेंके। चूल्हा, ढिबरी, मोमबत्ती, कपूर इत्यादि जलाकर न छोड़ें। अनाज के ढेर, फूस या खपड़ैल की झोपड़ी के निकट अलाव व डीजल इंजन नहीं चलाएं।

 

 

सार्वजनिक स्थलों, ट्रेनों एवं बसों आदि में ज्वलनशील पदार्थ न ले जाएं। अग्नि दुर्घटना के दौरान कभी भी लिफ्ट का प्रयोग नहीं करें। गैस की दुर्गंध आने पर बिजली के स्वीच को न छुएं। खाना पकाते समय रसोईघर में बच्चों को अकेला न छोड़ें। आग लगने पर यहां फोन करें। दीपक, लालटेन, मोमबत्ती को ऐसी जगहों पर न रखें, जहां से गिरकर आग लगने की संभावना हो।

 

 

आग लगने तुरन्त सूचित करें:-

आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड नंबर-101/100 को सूचित करें। जिले का कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 1077, आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा कन्ट्रोल रूम नंबर 07462-220602, 07462-220201, अग्निशमन सेवा 7891201313 पर संपर्क कर आग लगने की जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने सभी सरकारी (अग्निशमन, पीएचईडी एवं अन्य) तथा निजी हाइडेंट एवं जलश्रोतों को क्रियाशील रखने का निर्देश दिए। उन्होंने अग्निशामालयों तथा थानों में तैनात सभी अग्निशामक वाहनों को ड्राइवर एवं अन्य संसाधनों सहित 24 घंटे मुस्तैद रखने को कहा है।

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !