इटली के शहर वेनिस में सैलानियों की भीड़ के असर को कम करने के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। नए नियमों के तहत लाउडस्पीकर को बै*न किया गया है, जबकि सैलानियों के समूह को 25 लोगों तक सीमित कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सैलानियों की भीड़ के असर को कम करने के लिए ये नए नियम लागू किए गए हैं।
वेनिस इटली के उत्तर-पूर्व में बसा एक मध्यकालीन शहर है। यह शहर खाड़ी के पानी के बीच बसा है। इसके खूबसूरत अनूठेपन से आकर्षित होकर हर साल लाखों पर्यटक यहां घूमने आते हैं। यह इटली के साथ यूरोप का भी एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। वेनिस ने इस साल की शुरुआत में चार यूरो की एंट्री फीस भी लागू की है।

2.5 लाख की आबादी वाले वेनिस शहर में सैलानियों की भीड़ एक बड़ा मुद्दा बन गई है। 2019 में 1.3 करोड़ सैलानी वेनिस पहुंचे थे। कोविड महामारी के चलते सैलानियों की संख्या में कमी दर्ज की गई। लेकिन अब सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया