Saturday , 13 June 2026
Breaking News

‘अधिकारी धांधली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं’ एग्ज़िट पोल पर बोले अखिलेश यादव

शनिवार को सातवें चरण का मतदान समाप्त होने के बाद आए एग्ज़िट पोल में बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। कई चैनलों के एग्ज़िट पोल में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने पिछले प्रदर्शन यानी 63 सीटों से भी आगे बढ़ता हुआ दिखाया है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नतीजों में गड़बड़ी की आशंका जाहिर की है।

 

 

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट किया है कि, “एग्ज़िट पोल का आधार ईवीएम नहीं डीएम हैं।” उन्होंने लिखा कि, “प्रशासन याद रखे कि जनशक्ति से बड़ा बल और कोई नहीं होता।” अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में एग्ज़िट पोल की क्रोनोलॉजी समझाते हुए कहा है कि इसके माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है। एक्स पर एक पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा, एक्ज़िट पोल की क्रोनोलॉजी समझिए। विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया भाजपा को 300 पार दिखाएगा, जिससे घपला करने की गुंजाइश बन सके।

 

 

'Officials are not able to muster the courage to do rigging' said Akhilesh Yadav on exit polls

 

 

 

⁠आज का ये भाजपाई एक्ज़िट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था। बस चैनलों ने चलाया आज है। ⁠इस एक्ज़िट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है। ⁠इस एक्ज़िट पोल को आधार बनाकर भाजपाई सोमवार को खुलने वाले शेयर बाजार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहते हैं। ⁠अगर ये एक्ज़िट पोल झूठे न होते और सच में भाजपा हार न रही होती तो भाजपावाले अपनों पर ही आरोप न लगाते। ⁠भाजपाइयों के मुरझाए चेहरे सारी सच्चाई बयान कर रहे हैं। ⁠

 

 

 

भाजपाई ये समझ रहे हैं कि पूरे देश का परिणाम चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव की तरह बदला नहीं जा सकता है क्योंकि इस बार विपक्ष पूरी तरह से सजग है और जनाक्रोश भी चरम पर है। ⁠भाजपा से मिले हुए भ्रष्ट अधिकारी भी सर्वोच्च न्यायालय की सक्रियता देखकर धांधली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं, साथ ही वो जनता के क्रोध का भी शिकार नहीं होना चाहते हैं।

 

 

 

 

अखिलेश यादव ने कहा कि, “इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी में एक प्रतिशत भी चूक न करें। इंडिया गठबंधन जीत रहा है। इसीलिए चौकन्ने रहकर मतगणना कराएं और जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही विजय का उत्सव मनाएं।”

 

 

 

इससे पहले कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने दावा किया था कि गृह मंत्री अमित शाह ने ‘150 से अधिक जिलाधिकारियों को फोन किया है।’ वहीं शिवसेना (उद्धर ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा है, “वे मतगणना में गड़बड़ी करना चाहते हैं, हमारा इस बात पर पूरी तरह से ध्यान है।”

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी

About Vikalp Times Desk

Check Also

Youth tree police sawai madhopur news 10 June 26 Vikalp Times

3 दिन से लापता युवक का श*व पेड़ से लटका मिला

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur में तीन दिन से लापता एक युवक का श*व आज बुधवार …

ACB Action on Women and Child Development Department official in pokhran Jaisalmer

5 हजार रुपए की रि*श्वत लेते महिला एवं बाल विकास विभाग का अधिकारी गिरफ्तार

जैसलमेर / Jaisalmer : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पोकरण (Pokhran) में बड़ी कार्रवाई करते …

Impact of Middle East tensions Sharp drop in gold and silver Vikalp Times

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, कीमतें लुढ़कीं

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने और चांदी …

Rule changed after 23 years, those with more than two children can now become government employees in MP Vikalp Times

23 साल बाद बदला नियम, अब दो से अधिक बच्चों वाले भी बन सकेंगे सरकारी कर्मचारी

मध्य प्रदेश: Madhya Pradesh सरकार ने सरकारी नौकरी (Government Job) की तैयारी कर रहे युवाओं …

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !