Saturday , 19 September 2026
Breaking News

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ*त

हरियाणा: Haryana के नूंह (Nuh) जिले से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai Express-Way) पर शनिवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में एक ही परिवार के चार लोगों की मौ*त हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के बघौला गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार जयपुर (Jaipur) से दिल्ली (Delhi) जा रही एक हुंडई अल्काजार कार सड़क किनारे खड़े केले से भरे आयशर कैंटर से पीछे से टकरा गई।

 

Major accident on Delhi-Mumbai Expressway Nuh Haryana Vikalp Times

 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे में 45 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवक, 15 वर्षीय किशोरी और 10-12 वर्षीय बालक की मौके पर ही मौ*त हो गई। वहीं 55 वर्षीय जवाहर लाल पुत्र मूलचंद और 4 वर्षीय अक्षय कुमार निवासी मेवली, सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस (Rajasthan Police) और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा घायलों और मृ*तकों को वाहन से बाहर निकाला।

 

 

 

घायलों को पहले नल्हड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने श*वों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आयशर कैंटर एक्सप्रेस-वे पर किन परिस्थितियों में खड़ा था और सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sharfuddin Baig appointed as the new Registrar of Maulana Azad University, Jodhpur Vikalp Times

मौलाना आजाद विश्वविद्यालय, जोधपुर के नए रजिस्ट्रार बने शरफुद्दीन बेग

जोधपुर: राजस्थान शिक्षा सेवा (Rajasthan Education Service) के वरिष्ठ अधिकारी रहे शरफुद्दीन बेग (Sharafuddin Baig) …

Sand Mining Rawanjana Dungar Police Sawai Madhopur News Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बजरी माफियाओं पर बड़ा एक्शन, डंपर-बोलेरो जब्त, 2 गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Rawanjana Dungar Police Station) ने …

Nagar Nikay CHunav bonli khandar sabhapati Bamanwas mla Indira Meena Police Sawai Madhopur Vikalp Times

इंदिरा मीणा पहुंचीं पुलिस के पास, दो पार्षदों को बंधक बनाने का लगाया आरोप

सवाई माधोपुर: नगर निकायों (Nagar Nikay) के सभापति (Chairman) और अध्यक्ष पद के चुनाव से …

BC Kota Aam aadmi party police Vikalp Times

कोटा में बीसी के नाम पर करोड़ों की ठ_गी, 8 से 10 करोड़ की ठ_गी का दावा

कोटा: Kota जिले के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में बीसी यानी चिट-फंड संचालन के नाम पर …

Where is the BJP Parshad Wife appeals to SP Jyeshtha Maitreyi to help locate him Sawai Madhopur Vikalp Times

BJP पार्षद कहां हैं? पत्नी ने SP ज्येष्ठा मैत्रेयी से लगाई तलाश की गुहार

सवाई माधोपुर: खंडार (Khandar) नगरपालिका (Nagar Palika) में 21 सितंबर को होने वाले अध्यक्ष पद …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !