Sunday , 7 June 2026
Breaking News

केजरीवाल ने बताया आज तिहाड़ जेल जाने से पहले वो क्या-क्या करेंगे

दिल्ली:-  सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद कथित श*राब नीति घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज रविवार को फिर से तिहाड़ जेल लौटना है। अरविंद केजरीवाल ने जमानत की अवधि बढ़ाने के लिए याचिका दायर की थी लेकिन उन्हें कोर्ट से राहत नहीं मिली है।

 

अरविंद केजरीवाल ने एक बयान जारी कर बताया है कि वो वापस तिहाड़ जेल जाने से पहले दिल्ली में महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि देंगे, इसके बाद कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे और फिर पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर किए एक पोस्ट में कहा है कि, “आज तिहाड़ जाकर सरेंडर करूंगा। दोपहर 3 बजे घर से निकलूंगा।

 

 

 

पहले राजघाट जाकर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि दूंगा। वहां से हनुमान जी का आशीर्वाद लेने कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाउंगा। वहां से पार्टी कार्यालय जाकर सभी कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं से मिलूंगा। फिर वहां से तिहाड़ के लिए रवाना होउंगा।”

 

 

Kejriwal told what he will do before going to Tihar Jail today

 

 

 

केजरीवाल ने कहा कि, “आप सब लोग अपना ध्यान रखना। जेल में मुझे आप सबकी चिंता लगी रहेगी। आप खुश रहेंगे तो जेल में आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा।” सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दी थी।

 

 

 

दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि, “अगर लोग झाड़ू पर बटन दबाएंगे तो मुझे वापस तिहाड़ जेल नहीं जाना होगा।” शनिवार को सभी सीटों पर मतदान समाप्त होने के बाद आए एग्ज़िट पोल में सत्ताधारी बीजेपी गठबंधन को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। हालांकि अरविंद केजीरवाल समेत, इंडिया गठबंधन के नेताओं ने दावा किया है कि इंडिया गठबंधन 295 सीटें जीत रहा है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !