Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

भाषण के हिस्से हटाए जाने पर राहुल गांधी ने लिखी लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद एवं विपक्ष नेता राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिखी है और संसद में उनके भाषण के अंशों को हटाए जाने पर चिंता जाहीर की है। राहुल गांधी ने कहा है कि भाषण को चुनिंदा ढंग से हटाया जाना समझ से परे है और उनके बयान के हिस्सों को नहीं हटाया जाना चाहिए। विपक्ष के नेता के नाते सदन में अपने पहले भाषण में राहुल गांधी ने भाजपा की राजनीति करने के तरीके पर जमकर हमला बोला है।

 

 

उन्होंने कहा है कि भाजपा लोगों के बीच धर्म के नाम पर नफरत एवं हिंसा फैलाती है। अपने भाषण में उन्होंने जो बोला है उसके कुछ हिस्से को सदन की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा दिया है। जिस पर राहुल ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को चिट्ठी लिखी और कहा कि अध्यक्ष के पास शक्ति होती है कि वो भाषण को संसद की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटा सकते हैं, लेकिन उन्हीं बयानों या शब्दों को हटाया जा सकता है जिसका उल्लेख लोकसभा की प्रक्रिया और कार्य संचालन नियम 380 में है।

 

Rahul Gandhi wrote a letter to the Lok Sabha Speaker after parts of his speech were removed.

 

 

 

राहुल ने लिखा है कि, मैं यह देखकर हैरान हूं कि किस तरह मेरे भाषण के काफी हिस्से को कार्यवाही से निकाल दिया गया है, जो अंश हटाए गए है वो नियम 380 के दायरे में नहीं आते हैं। मैं सदन में जो बोलना चाहता था, वह जमीनी हकीकत और तथ्यात्मक रूप से सही है। लोकसभा के प्रत्येक सदस्य जो जनता की आवाज का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्हे भारत के संविधान के अनुच्छेद 105(1) में तहत अभिव्यक्ति की आजादी है।” उन्होंने कहा कि ये हर सदस्य का कर्तव्य है कि वह लोगों की आवाज को फ्लोर पर उठाए।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !