Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई आयोजित

सवाई माधोपुर:- बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा सहित आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने समीक्षा करते हुए नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह को जल संरक्षण हेतु पानी की पाइप लाइन को दुरस्त करवाने, प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन के प्रभावी रोकथाम के लिए अभियान चलाकर जुर्माना वसूल करने के निर्देश दिए है।

 

 

उन्होंने नगर परिषद में संचालित सार्वजनिक शौचालयों की नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करवाने तथा क्षेत्र की प्याऊ का निरीक्षण कर बंद पड़ी प्याऊ को चालू करवाने के निर्देश भी नगर परिषद आयुक्त को प्रदान किए। उन्होंने शहर के महावीर पार्क, गुलाब बाग सहित अन्य सार्वजनिक पार्कों में साफ-सफाई व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इस दौरान उन्होंने नाले व नालियों की साफ-सफाई करवाने के निर्देश भी नगर परिषद आयुक्त को प्रदान किए है। जिला कलक्टर ने मानसून के दौरान सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को पौधारोपण करने, बड़े पौधों के ट्री गार्ड हटवाकर नये छोटे पौधो के संरक्षण हेतु उपयोग में लेने के निर्देश प्रदान किए है।

 

 

Weekly review meeting of essential services organized in sawai madhopur

 

 

 

उन्होंने बाल वाहिनियों के सुरक्षात्मक संचालन के लिए जिला परिवहन अधिकारी पीआर मीना को वाहनों की प्रदूषण फिटनेश के संबंध में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को राजकीय कार्यालयों में जल संग्रहण के लिए वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम का निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक पंकज मीना को जिन विभागों द्वारा अभी तक ई-फाइल कार्यप्रणाली शुरू नहीं की गई है, उनका चिन्हिकरण कर 3 दिवस के भीतर आवश्यक रूप से ई-फाइल कार्यप्रणाली शुरू करने के निर्देश दिए है।

 

 

 

उन्होंने मौसमी बीमारियों जैसे डायरिया, डेंगू, मलेरिया आदि से बचाव हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीना को जिला अस्पताल में आवश्यक दवाओं का समुचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए है। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना को मनरेगा कार्यस्थलों पर पौधारोपण करवाने तथा वाटर शेड के कार्यों के संबंध में चर्चा की।

 

उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पानी की टंकियों की साफ-सफाई करवाकर सफाई की दिनांक अंकित करवाने तथा हैण्डपम्पों के आस-पास भी साफ-सफाई सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने समस्त जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को राजकीय कार्यालयों में सूचना बोर्ड लगवाने के साथ-साथ राजकीय कार्यालयों को सिटीजन फ्रेण्डली बनाने के निर्देश दिए है।

 

 

जन-जन तक पहुंचे आयुर्वेद:- जिला कलक्टर ने आयुर्वेद विभाग द्वारा औषधियों के माध्यम से मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु औषधालयों में आवश्यक दवाईयों की आपूर्ति के लिए विभाग से मांग करने की बात कहीं। साथ ही उन्होंने चिकित्सालयों के बाहर सदृश्य स्थान पर संबंधित डॉक्टर एवं स्टाफ का नाम व मोबाइल नंबर अंकित करवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने आयुर्वेद पद्धिति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाकर मिशन मोड़ में कार्य करने के निर्देश दिए है।

 

 

राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का शीघ्र हो निस्तारण:-

जिला कलक्टर ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पोर्टल पर 90 से 180 दिन से अधिक का एक भी प्रकरण पेंडिंग नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को उनके विभागों की पैंडेन्सी को कम करें एवं शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए है।

 

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश आर्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा, सहायक निदेशक लोक सेवाएं रूबी अंसार, एडीपीसी समसा दिनेश गुप्ता, उप निदेशक आईसीडीएस प्रियंका शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Lightning wreaks havoc in Sawai Madhopur, roofs of two houses collapse

सवाई माधोपुर में बिजली का कहर, दो मकानों की छतें ढहीं

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर के पुराने इलाके स्थित रैगर मोहल्ले में देर रात आकाशीय …

Sawai madhopur police big action cyber 03 June 26 Vikalp Times

ऑनलाइन ठगी करने वालों पर टूटा पुलिस का कहर, 130 ठग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur पुलिस (Police) ने ‘म्यूल हंटर अभियान’ के तहत साइबर अपराधियों के …

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !