Sunday , 7 June 2026
Breaking News

हेलमेट लेने घर भेजा, फिर छोड़ी बाइक

कोटा: आमजन आज कल अपनी सुरक्षा को लेकर बेपरवाह हो गया है। आज कल लोग हेलमेट अपने लिए नहीं पुलिस के लिए लगाते है। इसी के चलते हुए कोटा ट्रैफिक पुलिस ने अच्छी पहल है। कोटा में आमजन को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए यातायात पुलिस द्वारा यातायात सुरक्षा पखवाड़ा की शुरुआत की गई है।

 

Traffic police made people aware about traffic rules in kota

 

 

 

जिसके तहत पहले दिन ट्रैफिक पुलिस ने एरोड्राम सर्किल से लेकर चंबल गार्डन तक आदर्श सड़क बनाकर वाहन चालकों से समझाइश की है। पुलिस ने उन्हें फूल और माला देकर यातायात नियमों के पालनों की जानकारी दी है। ट्रैफिक पुलिस ने समझाया कि हेलमेट और सीट बेल्ट पुलिस के लिए नहीं, खुद के लिए लगाएं। एएसपी संजय शर्मा ने बताया कि यह अभियान अगले 15 दिन तक चलेगा। अभियान के पहले दिन कोशिश की है कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर सके।

 

 

 

हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाएं। इस दौरान जिन लोगों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी। ऐसे लोगों को फूल और माला देकर समझाइश की गई है। महिलाओं से कहा कि अपने पति को बिना हेलमेट के घर से बाहर नहीं निकलने दें। इस दौरान बिना हेलमेट के बाइक चला रहे युवकों की गाड़ियां रोकी और उन्हें घर भेजकर हेलमेट लाने को कहा है। हेलमेट लाने के बाद उनकी बाइक को छोड़ा गया है। उनके गाड़ी के नम्बर नोट किए। अभी समझाइश की जा रही है। नियमों की पालना नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Friendship police jungle railway colony kota 27 May 26 Vikalp Times

10 साल के बच्चे की ह*त्या कर जंगल में फेंका, 16 साल का दोस्त गिरफ्तार

कोटा: (Kota) के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने …

Bajri truck accident on kanwas toll plaza kota 26 May 26 Vikalp Times

टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा, पानी पीने जा रहे टोलकर्मी को बजरी ट्रोले ने रौंदा

कोटा: (Kota) जिले के कनवास थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर हुए दर्दनाक हादसे (Road …

Social Media Instagram friendship honey trap kota police news 26 May 2026 - Vikalp Times

हनीट्रैप गैंग का खुलासा, सोशल मीडिया से बनाते थे शिकार, मुख्य महिला सरगना गिरफ्तार

कोटा: कोटा (Kota) में सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए युवकों को हनीट्रैप में फंसाकर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !