Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

एनडीए 119 सदस्यों के साथ बहुमत में आया

नई दिल्ली: राज्यसभा के लिए हाल ही में हुए चुनाव के बाद बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 12 नए सदस्यों के साथ राज्यसभा में बहुमत हासिल कर लिया है। उच्च सदन में सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के पास 96 सांसद हो गए हैं। सहयोगियों, छह मनोनीत सदस्यों और दो निर्दलीय सदस्यों के साथ एनडीए के पास अब 119 सदस्यों का समर्थन है। वर्तमान में राज्यसभा में कुल 237 सांसद हैं।
NDA came into majority with 119 members in rajysabha
इस प्रकार बहुमत का आंकड़ा 119 है। ये आंकड़े अप्रैल 2026 तक बने रहेंगे, जब 10 राज्यों की 31 सीटों पर चुनाव होंगे। नरेंद्र मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में, उच्च सदन में स्पष्ट बहुमत के अभाव में कोई भी विधेयक नहीं रुका था। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और बीजू जनता दल, जो हमेशा सत्ताधारी और विपक्षी गुटों से अलग खड़े रहे हैं, अक्सर सरकारी विधेयकों के समर्थन में सामने आए हैं।
हालांकि, 2024 के आम चुनाव के बाद से दोनों पार्टियां विपक्ष के करीब पहुंच गई हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस कम सदस्यों के कारण विपक्ष के नेता का दर्जा खोने के बेहद करीब थी। वर्तमान में उसके 26 सदस्य हैं। पूर्ण-शक्ति वाले सदन में, विपक्ष के नेता का पद पाने के लिए किसी पार्टी के पास कम से कम 25 सांसद होने चाहिए। राज्यसभा के लिए अगला चुनाव नवंबर में होगा, जब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के 11 सदस्य रिटायर होंगे। इनमें से 10 भाजपा के और एक समाजवादी पार्टी का होगा।

(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Kotwali Police Sawai Madhopur Sikar news 20 July 26 Vikalp Times

व्हाट्सएप ट्रेडिंग लिंक से 50 लाख की ठ_गी, एक साल बाद सीकर से दबोचा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur कोतवाली थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !