Sunday , 6 September 2026
Breaking News

गुजरात में भारी बारिश: घरों की छतों तक पहुंचे मगरमच्छ

गुजरात: गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति के बीच सेना और रेस्क्यू टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई है। बीते गुरुवार को वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से द्वारका के कल्याणपुर में फंसे चार लोगों को बचाया गया है। वहीं वडोदरा के तीन अलग-अलग इलाकों में मगरमच्छ देखे गए है। अकोटा में पानी भरने के बाद एक घर की छत पर मगरमच्छ चढ़ गया है।

 

 

Heavy rain in Gujarat Crocodiles reached the roofs of houses

 

 

जबकि, फतेहगंज इलाके के पास कामनाथ नगर में 15 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। यहां एक मगरमच्छ कॉलोनी के एक घर में घुस गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार वडोदरा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय परिसर में दिखे मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर लिया है। इससे पहले गुरुवार सुबह गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है।

 

 

 

 

 

भूपेंद्र पटेल ने बातचीत की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि गुजरात में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है, स्थिति की जानकारी लेने के लिए पीएम मोदी ने आज सुबह मुझसे टेलीफोन पर बात की। भूपेंद्र पटेल ने बताया कि उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों के प्रभावित लोगों के लिए राहत उपायों के बारे में जाना।

 

 

 

वडोदरा में विश्वामित्री नदी की बाढ़ पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने प्रभावित लोगों को दी जा रही राहत और सहायता का ब्योरा मांगा है। प्रधानमंत्री ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में सफाई और सार्वजनिक स्वास्थ्य सहित अन्य मामलों पर मार्गदर्शन दिया और सार्वजनिक जीवन को जल्द बहाल करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

57 ASPs and 24 DSPs transferred in Rajasthan Police Vikalp Times

राजस्थान पुलिस में 57 ASP और 24 DSP के तबादले, SOG-CID समेत कई इकाइयों में बदलाव

जयपुर: राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !