Saturday , 13 June 2026
Breaking News

150 करोड़ रू की लागत की सड़कें स्वीकृत

जयपुर: उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश में लगभग 150 करोड़ रू  की लागत की लगभग 408 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों को मंजूरी प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि बजट घोषणा 2024-25 की क्रियान्विति में यह स्वीकृति जारी की गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क मजबूत होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूती मिलेगी। गांवों की शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी होने से किसान अपने उत्पाद बड़े बाजारों में बेच सकेंगे, जिससे उन्हें बेहतर दाम मिलेंगे।
Roads worth Rs 150 crore approved in rajasthan
इसके साथ ही वे सरकार की लोक कल्याणकारी सेवाओं चिकित्सा, शिक्षा आदि सेवाओं का बेहतर लाभ ले सकेंगे। उपमुख्यमंत्री ने बताया की इस स्वीकृति से नागौर जिले के खींवसर विधानसभा क्षेत्र में 27.81 करोड़ रू की लागत से 89.7 किमी लंबाई की, देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र में 40.37 करोड़ रु की लागत से 86.1 किमी लंबाई की, झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र में 26.32 करोड़ रू की लागत से 93.15 किमी लंबाई की, चौरासी विधानसभा क्षेत्र में 24 करोड़ रू की लागत से 40.3 किमी लंबाई की, मालपुरा विधानसभा क्षेत्र में 18.93 करोड़ रू की लागत से 29.73 किमी लंबाई की तथा टोंक विधानसभा क्षेत्र में 2.2 करोड़ रू की लागत से 4.45 किमी लंबाई की ग्रामीण सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त माण्डल भीलवाड़ा हरिपुरा चौराहे से देवगढ़ जिला राजसमंद  तक की 62 किमी सड़क को फोर लेन करने की डीपीआर बनाने के लिए 2 करोड़, रामगंजमंडी रिंग रोड की डीपीआर के लिए 1.25 करोड़, प्रतापगढ़ के पश्चिमी भाग में बाइपास चित्तौड़गढ़ रोड से धरियावद रोड होते हुए बाँसवाड़ा रोड तक अर्द्धचंद्राकार रिंग रोड की डीपीआर के लिए एक करोड़, कोटड़ा से देवला रोड को चार लेन करने की डीपीआर लिए 1. 25 करोड़, भरतपुर-अलवर मार्ग को चार लेन करने की डीपीआर के लिए 2 करोड़, मावली उदयपुर से नाथद्वारा वाया गुडली सड़क की डीपीआर के लिए एक करोड़ तथा कोटा-कैथून- धरनावदा सड़क का चौड़ाईकरण कर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के बालापुरा जंक्शन पर जोड़ते हुए बपावर- सांगौद- केथून में बायपास निर्माण की डीपीआर हेतु 2 करोड़ रू की राशि स्वीकृत की गई है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Manu Bhaker broke down while bidding a final farewell to her mentor, paid tribute to the late coach Jaspal Rana

गुरु को अंतिम विदाई देते हुए रो पड़ीं मनु भाकर, दिवंगत कोच जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: ओलंपिक (Olympic) पदक विजेता मनु भाकर (Manu Bhaker) ने अपने दिवंगत कोच जसपाल …

kota central jail ndps act family police 12 June 26 Vikalp Times

कोटा सेंट्रल जेल में कैदी की मौ*त, पिता बोले- समय पर इलाज मिलता तो बच जाती जान

कोटा: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) स्थित सेंट्रल जेल (Central Jail) में बंद एक कैदी …

Brigadier Aryan Verma caught with army uniform and a car bearing star plates in Shahjahanpur Uttar Pradesh Vikalp Times

सेना की वर्दी और स्टार लगी कार के साथ पकड़ा गया फ*र्जी ब्रिगेडियर आर्यन वर्मा

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में सेना (Indian Army) के ब्रिगेडियर (Brigadier) की …

incident of fire in a five-story residential building in Tughlakabad Extension, Govindpuri, Delhi

दिल्ली के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में भीषण आग, तीन लोगों की मौ*त, दो गंभीर

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (New Delhi) के गोविंदपुरी क्षेत्र स्थित तुगलकाबाद एक्सटेंशन में शुक्रवार तड़के …

Satish Poonia, Alka Gurjar, and Neeraj Dangi become Rajya Sabha MPs. Vikalp Times

सतीश पूनिया, अलका गुर्जर और नीरज डांगी बने राज्यसभा सांसद

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) की तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव (Rajya Sabha Election) बिना मतदान के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !