Thursday , 23 April 2026
Breaking News

फ*र्जी वाहन ई-चालानों की ऐसे करें जांच

जयपुर: पुलिस मुख्यालय की ओर से यातायात नियमों के उल्लंघन पर नागरिकों को प्राप्त होने वाले ई-चालानों के भुगतान से सम्बंधित लिंक में साइबर ठ*गों की हेराफेरी के बारे में आम नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। आमजन ‘फ*र्जी ईचालानों से बचे तथा वैध और अवैध एसएमएस में अंतर की पहचान कर सके, इसके लिए एडवाइजरी में महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारी का समावेश किया गया है।

 

 

Be aware from e challan of vehicle in rajasthan

 

 

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), साइबर अप*राध, एससीआरबी एवं तकनीकी सेवाएं हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि वर्तमान तकनीक युग में नागरिकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर उनको ‘ई-चालान-जारी किए जाते है, जो नियमों की अवहेलना करने वाले व्यक्ति के रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एएएमएस द्वारा भेजे जाते हैं। प्रदेश में साइबर अप*राधियों द्वारा फ*र्जी ई-चालान’ के माध्यम से तकनीकी पेचिदगियों से अनजान लोगों को ठ*गने के मामले सामने आए है। आमजन ‘फ*र्जी ई-चालन’ के माध्यम से होने वाली धो*खाधड़ी या जा*लसाजी के शिकार नहीं हो, इसके लिए यह एडवाइजरी जारी की गई है।

 

 

ध्यान रखे…ई-चालान का मैसेज कभी भी वॉट्सएप पर नहीं भेजा जाता…
डीजीपी (साइबर अप*राध) ने बताया कि ‘ई-चालन’ ऑनलाइन वाहनों के चालान रजिस्ट्रेशन के समय दर्ज मोबाइल नम्बर पर केवल एसएमएस द्वारा ही भेजा जाता है, वाट्सएप एप्लीकेशन पर कभी नहीं भेजा जाता है। अधिकृत एसएमएस का ‘हैडर’ केवल VAAHAN ही होता है। इस एसएमएस संदेश में विभाग द्वारा यातायात नियमों से सम्बंधित विवरण और चालान का भुगतान करने के लिए https://echallan.parivahan.gov.in लिंक भेजा जाता है।
साइबर ठ*ग इससे मिलते-जुलते नाम (यूआरएल) जैसे .rajasthan, .org से फ*र्जी ई-चालान बनाकर ठ*गी का प्रयास कर सकते है। ऐसे में वे नागरिक जिन्होंने यातायात नियमों का उल्लंघन किया ही नहीं हो, उनको भी फ*र्जी एसएमएस या वॉटसएप मैसेज भेजकर धो*खाधड़ी का शिकार बनाया जा सकता है। उन्होंने नागरिको से अपील की है कि वे फ*र्जी और वैध एसएमएस की पहचान करके जा*लसाजी का शिकार होने से बचे।
कैसे करें वैध एसएमएस की पहचान:
प्रियदर्शी ने बताया कि ई-चालान के लिए जो मैसेज प्राप्त होता है, इसकी वैधता की पहचान या एसएमएस हैडर को जानने के लिए 1909 नम्बर पर एसएमएस भेजा जा सकता है। इसके लिए कोई भी व्यक्ति कैपिटल लैटर्स में DETAILS OF <HEADER> को 1909 नम्बर पर भेज सकता है।
जब भी कोई व्यक्ति मैसेज हैडर “VA-VAAHAN” की विश्वसनीयता जांचने के लिए एसएमएस करेगा तो इसके जवाब में उसे “The header VAAHAN has been assigned to the entity Ministry of Road Transport and Highways, Room No. 233, Transport Bhawan, Parliament Street, Delhi, 110001, For service/Transactional Communication” का मैसेज मिलता है। इसके अलावा https://smsheader.trai.gov.in/ के जरिए भी  SMS Header को चैक किया जा सकता है।
डीजीपी (साइबर अप*राध) ने बताया कि इसके बाद भी यदि भुगतान के लिए प्राप्त ई-चालान पर तनिक भी संदेह हो तो आम नागरिक यातायात पुलिस अधिकारी के पास उपलब्ध ‘पोस मशीन’ पर चालान नम्बर की जांच के बाद भुगतान कर सकता है। इसके अलावा ई-चालान का भुगतान mParivahan एप के माध्यम से भी किया जा सकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !