नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन के नियमों में बदलाव किया है। रेलवे के नए नियमों के अनुसार अब यात्री 120 दिन के बजाय 60 दिन पहले रिजर्वेशन करा सकेंगे। यानि पहले टिकट बुकिंग यात्रा से 120 दिन पहले शुरू होती थी, अब इसे घटाकर 60 दिन कर दिया है। नए नियम 1 नवंबर 2024 से लागू होंगे।
31 अक्टूबर तक बुक की गई सभी टिकटों पर नए नियमों का असर नहीं होगा। हालांकि, 60 दिनों के बाद की गई बुकिंग को रद्द करने की अनुमति भी होगी। ताज एक्सप्रेस और गोमती एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें, जो कुछ दिन ही चलती हैं, इन ट्रेनों के मामले में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन ट्रेनों में एडवांस रिजर्वेशन के लिए कम समय सीमा पहले से ही लागू है। विदेशी पर्यटकों के लिए 365 दिनों की सीमा के मामले में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
