Thursday , 23 April 2026
Breaking News

जयपुर के 150 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी सीईटी परीक्षा

जयपुर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आगामी 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2024 को समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सैकण्डरी स्तर)-2024 का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन जयपुर शहर के 150 केन्द्रों पर होगा। छह पारियों में (प्रथम पारी प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे एवं द्वितीय पारी दोपहर 3 बजे से सांय 6 बजे तक) आयोजित होने वाली परीक्षा में कुल 3 लाख 11 हजार 333 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।

 

CET exam will be conducted in 150 examination centers of Jaipur.

 

 

 

जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये कलक्ट्रेट के कमरा नंबर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका संचालन 20 अक्टूबर एवं 24 अक्टूबर, 2024 तक किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष 20 अक्टूबर एवं 21 अक्टूबर 2024 तक प्रातः 10 बजे से सांय 6 बजे तक कार्य करेगा। वहीं, 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2024 को को प्रातः 7 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा।

 

 

 

 

 

परीक्षा के लिए प्रत्येक पारी में 77 उप समन्वयक एवं 29 उड़नदस्तों का तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि जयपुर स्थित परीक्षा केन्द्रों के लिए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 रहेगा। उक्त नियंत्रण कक्ष पर जयपुर में स्थापित किये गए परीक्षा केन्द्रों से संबंधित जानकारियां प्रदान की जाएंगी एवं जयपुर स्थित परीक्षा केंद्रों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा।

 

 

 उल्लेखनीय है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, जेसीटीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !