Sunday , 7 June 2026
Breaking News

होम वोटिंग: 2,338 बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने डाला वोट 

जयपुर: राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार तक कुल 2,338 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। 85 वर्ष से अधिक आयु वाले और दिव्यांग मतदाताओं द्वारा घर से मतदान (होम वोटिंग) के लिए सोमवार से शुरू हुई इस प्रक्रिया में बुधवार को दौसा विधानसभा क्षेत्र में पहले चरण का पहला दिन था, जिसमें 206 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया।
Home Voting 2,338 elderly and disabled voters cast their vote in by election rajasthan
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि अब तक 3 क्षेत्रों खींवसर, रामगढ़ और चौरासी में होम वोटिंग की प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हो गया है। बुधवार को दौसा में मतदान दलों को 4 मतदाता घर पर नहीं मिले, जबकि 3 अन्य की होम वोटिंग के लिए आवेदन के बाद से मृ*त्यु हो गई है। महाजन ने बताया कि  होम वोटिंग के तीसरे दिन बुधवार को सभी क्षेत्रों में कुल मिलाकर 726 मतदाताओं ने मतदान किया है। पहले दो दिनों में क्रमश: 900 और 712 बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने वोट डाले थे।
इन तीन दिनों में 56 मतदाता अपने घर पर नहीं मिले हैं तथा 29 अन्य मतदाताओं की होम वोटिंग के लिए आवेदन करने के बाद से मृ*त्यु हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए कुल 3,193 मतदाताओं ने होम वोटिंग के लिए आवेदन दिया है। होम वोटिंग के दौरान तीन दिनों में सर्वाधिक मतदान देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में हुआ है, जहां कुल 460 मतदाताओं ने होम वोटिंग के जरिए अपने मताधिकार का उपयोग किया है।
इसी प्रकार अब तक खींवसर में 399, झुंझुनू में 376, सलूम्बर में 374, चौरासी में 308 और रामगढ़ में 215 मतदाताओं ने घर से मताधिकार का उपयोग किया है। महाजन ने बताया कि खींवसर क्षेत्र में होम वोटिंग का पहला चरण 6 नवम्बर को पूरा हो गया है, जबकि रामगढ़ और चौरासी में पहला चरण मंगलवार 5 नवम्बर को ही पूरा हो गया था। इन क्षेत्रों में घर पर मौजूद नहीं होने के कारण मतदान नहीं कर पाने वाले क्रमश: 4, 7 और 4 मतदाताओं से अब दूसरे चरण में मतदान करवाया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !