जयपुर: राजस्थान में विधानसभा उपचुनाव-2024 के दौरान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं भेदभाव रहित चुनाव प्रक्रिया के लिए निर्वाचन विभाग के निर्देश पर राजस्थान पुलिस 7 जिलों में अप*राधियों और चुनाव को प्रभावित कर सकने वाले सं*दिग्ध लोगों पर कड़ी कार्यवाही कर रही है। इस क्रम में 16 अक्टूबर से अब तक 45 अवै*ध पि*स्तौल, 25 का*रतूस, 63 किलोग्राम वि*स्फोटक पदार्थ और 46 धा*रदार ह*थियार बरामद किए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि उपचुनाव वाले 7 विधानसभा क्षेत्रों और सम्बंधित जिलों में अप*राध नियंत्रण के साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। आदर्श चुनाव आचार संहिता की प्रभावी पालना के क्रम में राज्य पुलिस अभियान के तहत अवै*ध ह*थियारों तथा वांछित अप*राधियों की धरपकड़, लाइसेंसी हथि*यारों को जमा करने तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकने वाले सं*दिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें पाबंद करने की कार्यवाही कर रही है।
महाजन के अनुसार, सम्बंधित जिलों से स्थानीय पुलिस द्वारा 15 अक्टूबर को आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से 7 नवम्बर तक की अवधि में 7 जिलों में कुल 21,588 व्यक्तियों को विभिन्न अवांछित गतिविधियों के कारण पाबंद किया गया। कुल 4,280 व्यक्तियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धाराओं 126, 127, 129 एवं 170 के तहत पाबंद किया है। इसी प्रकार, 17,308 व्यक्तियों को संहिता की उक्त धाराओं के साथ ही धारा 128 और 135(3) के तहत पाबंद किया गया है।
विभिन्न पुलिस थानों में 18,088 लाइसेंसी ह*थियार जमा:
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आम सुरक्षा की दृष्टि से 7 जिलों के विभिन्न पुलिस थानों में कुल 18,554 लाइसेंसशुदा ह*थियारों में से 18,088 हथि*यार जमा करवाए गए हैं। साथ ही, 18 लाइसेंसी हथि*यार को जब्त किया गया है। महाजन के अनुसार, स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और प्रलोभन तथा धन-बल रहित चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए वर्तमान में उपचुनाव क्षेत्रों में 34 अन्त:राज्य और 15 अंतर्राज्यीय पुलिस नाकों सहित कुल 49 स्थानों पर निगरानी की जा रही है। निर्वाचन विभाग द्वारा चुनावी क्षेत्रों के लिए नियोजित 58 उड़न दस्ते (फ्लाइंग स्क्वाड) और 58 स्थैतिक टीमों (एसएसटी) सहित कुल 116 सतर्कता दल भी सक्रिय रूप से निगरानी कर रहे हैं।
Tags By Election Election Election 2024 Hindi News India India News Jaipur Jaipur News Latest News Latest News Updates Latest Updates Police Rajasthan Rajasthan Assembly By Election 2024 Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Rajasthan Police Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें
नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …
कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम
पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …
राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट
सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …
ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB
बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
