Sunday , 7 June 2026
Breaking News

52 घाटों पर 5100 महिलाओं ने 51 हजार दीपदान से बनाया रिकॉर्ड

जयपुर: श्री पुष्कर मेला-2024 में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सरोवर के समस्त 52 घाटों पर महाआरती और दीपदान कर रिकॉर्ड बनाया गया। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत एवं मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने जयपुर घाट पर पूजा अर्चना कर महाआरती की। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की उपस्थिति में सरोवर के समस्त 52 घाटों पर 5100 महिलाओं ने 51 हजार दीपदान एक साथ एक समान परंपरागत चुनड़ी वेशभूषा में कर रिकॉर्ड बनाया।

 

 

5100 women made a record by donating 51 thousand diye at 52 ghats

 

 

 

इसकी घोषणा इंडिया बुक ऑफ रिकॉड्र्स के डॉ. विनोद शर्मा के द्वारा की गई। इस रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र मौके पर सुपुर्द किया गया। पीसांगन, पुष्कर एवं अजमेर के ग्रामीण क्षेत्र की राजीविका स्वयं सहायता समूह, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं सहित 5100 महिलाएं घाटों पर उपस्थित रही। मुख्य आयोजन जयपुर घाट पर हुआ। यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पवन कुमार राजऋषि, रविंद्र गौड़, पंडित कैलाश नाथ दाधीच, चंद्रशेखर गौड़, चितरंजन राजोरिया आदि ने पूजा संपन्न करवाई। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राज्य की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में नगाड़ा वादन एवं आतिशबाजी भी हुई।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !