Thursday , 23 April 2026
Breaking News

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस: दिया कुमारी

जयपुर: उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राजस्थान सरकार की ओर से जयपुर के सीतापुरा जेईसीसी परिसर में सोमवार को शुरू हुए “राइजिंग राजस्थान”(9-10-11 दिसंबर 2024) में ‘एम्ब्रेसिंग डायवरसिटी- प्रमोटिंग इनक्लूसिव टूरिज्म’ विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मुख्य आतिथ्य के रुप में उपस्थित थे। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने उपस्थित निवेशकों, अतिथियों, ट्रेवल राइटर्स, ब्लॉगर्स व पर्यटन क्षेत्र से जुड़े सभी स्टेक होल्डर्स को संबोधित करते हुए पर्यटन क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे नवाचारों का उल्लेख किया।

 

 

Focus will be on technology to promote tourism Diya Kumari

 

 

साथ ही उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि राजस्थान को वैश्विक पटल पर सभी का पसंदीदा पर्यटन स्थल बनाने के लिए सभी को मिलजुल कर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल व्यवसाय का जरिया नहीं है, यह हमारी संस्कृति और हमारे अनुभवों को साझा करने का माध्यम है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान उपस्थित सभी लोगों से संवाद स्थापित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार का लक्ष्य प्रदेश में रिपीट टूरिज्म को बढ़ावा देना है।

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए की राज्य में राजस्थान आने वाला पर्यटक यहां पुनः पर्यटन के लिए आए, इसके लिए हमें नए पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देते हुए, पर्यटकीय सुविधाओ का विस्तार करना होगा। दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार का फोकस मार्केटिंग व प्रमोशन  रहेगा, जिसमें नई टैक्नोलॉजी का खासा योगदान रहेगा।

 

 

 

दिया कुमारी ने यह संदेश दिया कि राइजिंग राजस्थान जैसे आयोजन महज आयोजन ही नहीं है, यह विकास की दिशा में बढ़ने की सतत प्रक्रिया है, जो निरंन्तर जारी रहेगी। राजस्थान का पर्यटन तभी आगे बढ़ेगा, जब हम सब मिलकर काम करेंगे, नए विचारों को अपनाएंगे और सभी को इसका हिस्सा बनाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !