Wednesday , 4 June 2025
Breaking News

दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में छाया घना कोहरा

नई दिल्ली: भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में घना कोहरा और शीत लहर की स्थिति बने रहने की संभावना है। दिल्ली एयरपोर्ट ने कोहरे के कारण यात्रियों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा गया है कि विजिबिलिटी कम होने की वजह से कुछ फ्लाइट प्रभावित हो सकती हैं। एयरपोर्ट ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि फिलहाल सभी फ्लाइट अपने तय समय से उड़ रही हैं।

 

 

Dense fog in many states of the country including Delhi

 

 

लेकिन यात्री अपनी यात्रा के संबंध में एयरलाइन से जानकारी लेते रहें। एएनआई के अनुसार नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहेगा और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

 

 

 

इससे आने वाले दिनों में दिल्ली में ठंड और बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिनों में बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने एक दिन पहले एक्स पर एक पोस्ट में भी मौसम को लेकर जानकारी दी थी। इसमें कहा गया कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में घना कोहरा और शीत लहर की स्थिति की संभावना है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Situation is serious due to floods in Northeast states of India

पूर्वोत्तर के राज्यों में बाढ़ से हालात गंभीर, अब तक 34 लोगों की मौ*त

नई दिल्ली: देश के पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ की गंभीरता कम होती नहीं दिखाई दे …

Flood in Assam Update 03 June 25

असम में 1200 से अधिक गांव बाढ़ में डूबे, अब तक 12 लोगों की मौ*त

असम: असम में बाढ़ की स्थिति बिगड़ती जा रही है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण …

Dates of Women's ODI World Cup to be held in India announced

भारत में होने वाले महिला वनडे विश्व कप की तारीखों का हुआ ऐलान

नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने भारत में होने वाले महिला विश्व कप 2025 …

landslide in Sikkim Soldiers news 03 June 25

सिक्किम में जमीन धंसने से सेना के तीन जवानों की मौ*त

सिक्किम: सिक्किम में रविवार देर रात जमीन धंसने से सेना के कम से कम तीन …

Shreyas Iyer and Hardik Pandya were fined lakhs of rupees IPL 2025

श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या पर लगा लाखों रुपए का जुर्माना

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के क्वालीफायर 2 दौरान स्लो ओवर रेट (तय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !