Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पीएम मोदी के तंज पर अरविंद केजरीवाल ने दिया यह जवाब

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ी क्लस्टर्स के लिए 1,675 फ्लैट्स और दो शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के मौके पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर तंज कसा था। अब इस पर अरविंद केजरीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने अपने पूरे भाषण में दिल्ली के लोगों को और उनकी चुनी गई सरकार को गालियां देने का काम किया।

Arvind Kejriwal gave this answer to PM Modi's taunt

उन्होंने कहा कि साल 2015 में दिल्ली के लोगों ने दो सरकारें चुनी थीं। केंद्र सरकार बीजेपी की और दिल्ली सरकार आम आदमी पार्टी की। इन 10 सालों में दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने इतने काम किए कि मैं कई घंटों तक काम गिना सकता हूं। पीएम मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर उन्होंने 10 साल में काम किए होते तो आज उन्हें दिल्ली के लोगों को इतनी गाली देने की जरूरत नहीं होती, वह अपने काम गिनाते।

उन्होंने कहा कि साल 2020 में बीजेपी ने दिल्ली के लोगों से कई वादे किए थे। इसमें (संकल्प पत्र) उन्होंने कहा था कि 2022 तक दिल्ली में सब लोगों को पक्के मकान दे दिए जाएंगे। पांच सालों में इन्होंने 4700 मकान बनाए हैं, दिल्ली में चार लाख झुग्गियां हैं। मुझे लगता है कि बीजेपी ने शायद दो सौ साल का प्रोग्राम बनाया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !