Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह ने पंचायत समिति चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत रजवाना स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही अधिकारियों को परिवेदनाओं के समाधान के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कार्यरत दोनों पटवारियों को एक्चुअल गिरदावरी मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए पूरी कर तुरंत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सीमाज्ञान के मामले तुरंत निस्तारित करने के आदेश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने पंचायत सचिव द्वारा पट्टे के लिए मिले आवेदन पर सभी को पट्टे जारी करने के निर्देश दिए। रजवाना में पटवारी लगवाने, कुएं का रास्ता खुलवाने के संबंध में एसडीएम को निर्देश दिए। बिजली के ढ़ीले तार ऊंचे करवाने, आधार कार्ड के संबंध में आ रही समस्या का समाधान करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए।

Collector listened people's problems night chaupal

इसी प्रकार श्मशान का रास्ता व अन्य रास्ते अतिक्रमण से मुक्त करवाने की समस्या सुन समाधान के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना की शत-प्रतिशत स्वीकृति जारी करने, सामाजिक सुरक्षा पैंशन के वेरिफिकेशन तत्काल करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में गांव की सड़क सही करवाने के सरपंच को निर्देश दिए। रास्ता सही करवाने, खाद बीज की योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत, नालियों की सफाई नहीं होने, खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुडवाने, बिजली संबंधी परिवाद व शिकायत पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने नरेगा में काम चाहने वालो के फॉर्म नम्बर 6 प्राप्त कर रोजगार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने लोगों से कहा कि राज्य सरकार आमजन के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है, पात्रता के अनुसार योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हों। डॉ. सिंह ने पेंशन से जुड़े प्रकरणों की परिवेदनाएं सुनी। अतिक्रमण की शिकायत पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि किसी व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर रखा है अथवा रास्ता अवरूद्ध किया है तो उसके विरूद्ध धारा 91 के अन्तर्गत कार्यवाही की जाये। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने खाद्यान्न सुरक्षा, पेंशन एवं बेरोजगारी भत्ते जैसी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। कलेक्टर डॉ. सिंह ने सुनवाई के अधिकार के बारे में बताते हुए प्रार्थना पत्र देकर रसीद अवश्य प्राप्त करने की बात कही।
कलेक्टर ने बच्चों को संस्कारवान बनाने तथा जर्दा गुटखा, सिगरेट, बीड़ी का सेवन नहीं करने की सलाह दी। रात्रि चौपाल में उप जिला कलेक्टर राहुल सैनी, विकास अधिकारी सूबेदार सिंह, तहसीलदार, सरपंच सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !