Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सर्वाधिक सोलर संयंत्र स्थापित करवाने वाले गांव को मिलेगा 1 करोड रूपये का अनुदान

सवाई माधोपुर: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के रूप में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई महत्वाकांक्षी पहल को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व एवं दिशा-निर्देशन में राज्य को विद्युत उत्पादन में सरप्लस बनाने एवं परिवारों को 24 घंटे मुफ्त विद्युत उपलब्ध कराने के लक्ष्यानुसार योजना को तेजी से धरातल पर उतारा जा रहा है। भारत सरकार द्वारा आदर्श सौर ग्राम योजना के तहत प्रत्येक जिले में 5 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों का चिन्हिकरण कर एक करोड़ रूपए के केन्द्रीय वित्तीय सहायता के माध्यम से एक मॉडल सौर गांव विकसित किया जाएगा।

 

 

The village that installs the most solar plants will get a grant of Rs 1 crore.The village that installs the most solar plants will get a grant of Rs 1 crore.

 

 

ताकि ग्रामीण समुदाय अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में आत्मनिर्भर बनाना, ऊर्जा बिलों मे कमी ला सकेंगें जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और सभी घरों एवं सार्वजनिक क्षेत्र को 24 घण्टे सौर उर्जा से संचालित गांव का विकास करना है। साथ ही सौर आधारित अघरेलू जल प्रणाली, कृषि उद्देश्य के लिए सौर पम्प और सौर स्ट्रीट लाइट जैसी तकनीकों को बढ़ावा देती है।

 

 

 

5 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों का किया चिन्हिकरण:

जिला कलक्टर शुभम चौधरी के निर्देशानुसार उक्त योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय समिति द्वारा मलारना चौड, मलारना डूंगर, पिपलदा, शिवाड, सारसोप, भगवतगढ़, चौथ का बरवाड़ा, सूरवाल, खिलचीपुर, कुस्तला, छाण आदि 5 हजार से अधिक आबादी वाले गांव चिन्हिकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि चिन्हित गांवों में प्रतियोगिता के आधार पर 6 माह के भीतर सर्वाधिक सोलर संयंत्र स्थापित करवाने वाले गांवों का चयन आदर्श गांव के रूप में किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा आदर्श सौर ग्राम को एक करोड रूपये की केन्द्रित वित्तीय सहायता का अनुदान दिया जाएगा।

 

 

 

अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग बी.एल. मीणा ने बताया कि आदर्श सौर ग्राम के लिए जिला स्तरीय समीति का गठन किया गया है। योजना में सामुदायिक सौर संयंत्र, सौर ऊर्जा संचालित उपकरण, सरकारी भवन पर सौर संयंत्र और सौर सार्वजनिक तकनीकी को शामिल किया गया है। योजना के प्रचार प्रसार हेतु प्रत्येक गांव के सरपंच अपनी ग्राम पंचायत में अधिक से अधिक सौलर संयंत्र स्थापित करवायेंगें। साथ ही अग्रणी जिला प्रबंधक को लोन के बारे मे जानकारी देने का कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !