नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजारों में आज भारी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को बाजार खुलते ही बीएसई के इंडेक्स सेंसेक्स और एनएसई के इंडेक्स निफ्टी दोनों में गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स में एक समय में 1000 प्वाइंट से ज्यादा गिरावट आ गई थी। हालांकि बाद में ये थोड़ा सुधरा।
सेंसेक्स साढ़े ग्यारह बजे तक लगभग 1000 प्वाइंट यानी 1.28 फीसदी गिरकर 73,660 पर पहुंच गया था। जबकि निफ्टी 282 प्वाइंट यानी 1.25 फीसदी गिरकर 73660 अंक पर पहुंच गया। बैंकिंग और आईटी सेक्टर के बड़े शेयरों में गिरावट की वजह से बाजार पर दबाव बना।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
