Thursday , 23 April 2026
Breaking News

राजीव गाँधी क्षेत्रीय प्राकृतिक संग्रहालय की ग्यारहवीं वर्षगांठ मनाई

सवाई माधोपुर: राजीव गाँधी क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय द्वारा 1 मार्च को संग्रहालय की ग्यारहवीं वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनूप के. आर, आईएफएस, वन संरक्षक, रणथंभौर टाइगर रिजर्व, सवाई माधोपुर ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विशिष्ठ अतिथि सुनील थालोर, आईएफएस, डीएफओ, सामाजिक वाणिकी, सवाई माधोपुर तथा राधेश्याम शर्मा, एमडी, सरस डेयरी, सवाई माधोपुर रहे।

 

Celebrated the eleventh anniversary of Rajiv Gandhi Regional Natural Museum Ranthambore

 

 

डॉ. राजेंद्र कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त प्रोफेसर, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज, सवाई माधोपुर द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। संग्रहालय प्रभारी मोहम्मद यूनुस ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा रेगिस्तानी पारिस्थितिकी तंत्र नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा रेगिस्तानी पारिस्थितिकी तंत्र की विवरणिका पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर संग्रहालय द्वारा अर्थ डे नेटवर्क इंडिया के सहयोग से प्लास्टिक प्रदूषण पर पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया गया।

 

 

 

 

इस समारोह में प्रहलाद कुमार तथा अंकित मीना, राष्ट्रिय प्रकृतिक विज्ञान संग्रहालय, नई दिल्ली से उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में संग्रहालय द्वारा पिछले माह में हुए शैक्षणिक कार्यक्रमों में मांडना चित्रकला प्रतियोगिता एवं वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संग्रहालय के वैज्ञानिक-डी डॉ. प्रवीण कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार कश्यप, रंजीत बोर एवं सलाउदीन खान तथा संग्रहालय के अन्य कर्मचारियों ने सहयोग किया। संग्रहालय की वैज्ञानिक सी, सुस्मिता नामाता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !