Monday , 9 March 2026
Breaking News

हिमानी नरवाल की ह*त्या के मामले में पुलिस ने क्या बताया

हरियाणा: हरियाणा के रोहतक में शनिवार की सुबह सांपला बस स्टैंड के पास एक युवती का श*व मिला, जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि वो उनकी कार्यकर्ता थीं। जानकारी के अनुसार हरियाणा में नगर निगम चुनाव के दिन रोहतक-दिल्ली एनएच पर सांपला बस स्टैंड के पास महिला कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का श*व मिलने से राजनीतिक घमासान मच गया है। कांग्रेस ने मृ*तका की पहचान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में युवा कांग्रेस की पदाधिकारी हिमानी नरवाल के रूप में की है।

Himani Narwal Congress Rohtak Haryana News 02 March 2025

श*व मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं ने मामले में फौरन कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि जिस युवती का श*व मिला है, वो कांग्रेस की कार्यकर्ता थीं और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ थीं। इम मामले पर जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर देवेन्द्र ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा कि श*व मिलने के बाद एफएसएल टीम को बुलाया गया और उन्होंने घटनास्थल से सभी जरूरी सबूतों को इकट्ठा किए।

हमारे पास जो सबूत हैं और जो रिपोर्ट आएगी, हम दोनों तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि मृ*तका के परिवार के सदस्यों ने हमें बताया कि वह कांग्रेस कार्यकर्ता थीं और कानून की पढ़ाई कर रही थी। इस मामले पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि हमारे सभी नेताओं ने सरकार से मांग की है कि इस मामले की तत्काल और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आए कि हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता की बेरहमी से ह*त्या कैसे की गई। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही भयानक घटना है। हमें उम्मीद है कि सरकार तुरंत कार्रवाई करेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Governors of these states including Bihar and Bengal have been changed, see the complete list

अचानक बदले गए कई राज्यों के राज्यपाल, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार रात को कुछ राज्यों के राज्यपालों की नियुक्तियों …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

Why does Nitish Kumar want to go to the Rajya Sabha He himself explained the reason.

आखिर क्यों राज्यसभा जाना चाहते हैं नीतीश कुमार? खुद बताई वजह

बिहार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म X …

Iran israle conflict global news update 05 march 26

मिसाइल दागने का दावा, मगर सन्नाटा क्यों? मध्य-पूर्व में रहस्यमयी हालात

ईरान: इसराइली सेना का कहना है कि ईरान ने गुरुवार तड़के उसकी ओर कई मिसाइलें …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !