Tuesday , 25 March 2025

आखिर आज बंद क्यों है कर्नाटक

कर्नाटक: पिछले महीने कन्नड़ और मराठी भाषा को लेकर हुए झ*गड़े के खिलाफ कन्नड़ संगठनों के एक महासंघ ने राज्यव्यापी बंद के तहत कई शहरों में वि*रोध प्र*दर्शन किए हैं। कन्नड़ संगठनों के सदस्यों ने दोपहिया वाहनों से बेंगलुरु और दूसरे शहरों में जाकर दुकानदारों से प्र*दर्शन में शामिल होने की अपील की। हालांकि प्रदेश में बस सेवा सामान्य है, लेकिन टैक्सी सर्विस यूनियन ने बंद का समर्थन किया है।

 

 

Why is Karnataka closed today

 

 

पुलिस कमिश्नर इयाडा मार्टिन मारबानियांग ने बीबीसी हिंदी को बताया कि बेलगावी में हालात सामान्य है। बेलगावी इस समस्या का केंद्र है, जहां से इस बहस की शुरुआत हुई। बंद का ये एलान 24 फरवरी को हुई उस घटना के बाद किया गया था, जिसमें तीन किशोरों ने एक सार्वजनिक परिवहन बस कंडक्टर के साथ बस पास को लेकर झ*गड़ा किया था।

 

 

 

 

आखिर क्या है पूरा मामला?

ये घटना बेलगावी ग्रामीण तालुक में सामरा एयरपोर्ट जाने वाली सड़क पर हुई थी। कंडक्टर ने बस में सफर कर रही लड़की को ‘जीरो’ टिकट दिया था। जीरो टिकट का मतलब फ्री टिकट है, क्योंकि कर्नाटक में सरकारी बसों में महिलाएं मुफ्त में यात्रा कर सकती हैं। कहा जा रहा है कि इस छात्रा के साथ सफर कर रहे किशोर ने कंडक्टर को टिकट दिखा कर बताया कि उसने टिकट ले लिया है। लेकिन बताया जा रहा है कि कंडक्टर ने उससे कहा कि ‘जीरो’ टिकट सिर्फ लड़कियों या महिलाओं के लिए है।

कंडक्टर ने लड़के से कहा कि उसे टिकट लेना पड़ेगा। कंडक्टर सिर्फ कन्नड़ में बोल सकते थे। जबकि लड़के और लड़की ने सिर्फ मराठी में बात की। झग*ड़े के बाद, अगले बस स्टॉप पर मराठी संगठनों के समर्थकों ने कंडक्टर की पि*टाई की। कंडक्टर की शिकायत के कुछ समय बाद, लड़की ने भी शिकायत दर्ज कराई और कंडक्टर के खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज कराया।

इस घटना के कारण बेलगावी और कोल्हापुर के बीच एक दिन के लिए यातायात बाधित रहा। मंत्रियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न पक्षों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझ गया और लड़की के परिवार ने शिकायत वापस लेने की पेशकश की। भाषा का मुद्दा कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच 58 साल पुराने सीमा विवाद से जुड़ा हुआ है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Big action by the mining department in jaipur

खान विभाग की बड़ी कार्रवाई, 70 करोड़ 37 लाख के जुर्माने के साथ 3 एफआईआर दर्ज

जयपुर: खान विभाग द्वारा अवैध ख*नन गतिविधियों के खिलाफ नागौर में एक साथ अलग-अलग स्थानों …

Rajya Sabha Muslim reservation government contracts Karnataka News 24 March 25

कर्नाटक में सरकारी ठेकों में मुस्लिम आरक्षण पर राज्यसभा में हं*गामा

नई दिल्ली: राज्यसभा में आज सोमवार को संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कर्नाटक में …

SP Sawai Madhopur Mamta Gupta big action on constable

सायबर ठ*गों से मिलीभगत पर 3 कांस्टेबल सस्पेंड

सायबर ठ*गों से मिलीभगत पर 3 कांस्टेबल सस्पेंड       सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर …

Nagpur police News udpate 22 march 25

नागपुर हिं*सा मामले में 14 और गिर*फ्तार 

नागपुर: नागपूर हिं*सा से जुड़े मामलों में कम से कम 14 और लोगों को पुलिस …

Trump took a big decision regarding 5 lakh 30 thousand immigrants

ट्रंप ने 5 लाख 30 हजार प्रवासियों को लेकर लिया बड़ा फैसला

अमेरिका: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने कहा है कि वह क्यूबा, हैती, …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !