Sunday , 8 March 2026
Breaking News

पुलिस के 40 अधिकारी/कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए मिलेगा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक

जयपुर: राजस्थान पुलिस के अधिकारियों-कर्मचारियों को उनकी सराहनीय सेवाओं, कठोर परिश्रम एवं विशेष योगदान के लिए ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। गृह विभाग की ओर से इस संबंध में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर यह पदक दिए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सेवा पदक की स्वीकृति पर कहा कि राजस्थान पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी कड़ी मेहनत, समर्पण एवं पूर्ण निष्ठा से प्रदेश की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखते हैं।

 

40 police officers will receive Medal for outstanding service

 

 

 

उत्कृष्ट सेवा देने वाले ऐसे पुलिस कार्मिकों का मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होने पर मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पुलिस बल को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यकतानुरूप आधुनिक संसाधन भी उपलब्ध करवा कर रही है।उल्लेखनीय है कि वर्ष 2025 से राजस्थान में प्रथम बार मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक दिए जाने की शुरूआत हो रही है।

 

 

 

इस सेवा पदक से आईपीएस अधिकारी अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, सिविल राइट्स एण्ड एन्टी ह्यूमन ट्रेफिकिंग मालिनी अग्रवाल, महानिरीक्षक पुलिस, सतर्कता प्रफुल्ल कुमार, उप महानिरीक्षक पुलिस, प्रशिक्षण प्रीति चंद्रा, पुलिस उपायुक्त, जयपुर शहर (उत्तर) श्रीमती राशि डोगरा डूडी सहित कुल 40 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।

 

 

 

7 आरपीएस अधिकारी चयनित:

सात आरपीएस अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार भगत, सैयद मुस्तफा अली जैदी, आदर्श चौधरी, हिमांशु शर्मा, चंचल मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार गौतम व  दशरथ सिंह शामिल है।

 

 

 

पुलिस निरीक्षक से कांस्टेबल स्तर के 29 पुलिस अधिकारी एवं कार्मिक चयनित:

इनमें कंपनी कमांडर बजरंग सिंह, शिवलाल गुर्जर, दशरथ सिंह, पुलिस निरीक्षक आनंद कुमार, हिमांशु सिंह राजावत, पुलिस उप निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा, महेश कुमार टांक, प्लाटून कमांडर गोविंद सिंह, सहायक उप निरीक्षक उम्मेद सिंह, खड़क सिंह, हैड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र, प्रेमचंद, शिव सिंह, हनुमान सहाय, सायर सिंह, महेंद्र सिंह मीणा, श्रीनारायण, रविंद्र सिंह राजावत, भंवर सिंह, सीमा देवी, कांस्टेबल विनोद कुमार, बलवीर सिंह, मोहम्मद शब्बीर खान, महावीर प्रसाद, भंवर लाल, राजेश कुमार यादव, महिला कांस्टेबल मनीषा कुमारी एवं कांस्टेबल चालक दुर्गा लाल सेन शामिल है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !