Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

बिहार में राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज

नई दिल्ली: बिहार के दरभंगा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर हुई है। बिहार कांग्रेस ने 15 मई को राज्य की अलग-अलग जगहों पर शिक्षा संवाद किया। इसके तहत कांग्रेस नेताओं ने राज्य के एससी, एसटी, ओबीसी छात्रावासों में छात्रों से बातचीत की है। राहुल गांधी इसी कार्यक्रम के तहत दरभंगा के आंबेडकर छात्रावास में संवाद करना चाहते थे। लेकिन दरभंगा प्रशासन ने उन्हें आंबेडकर छात्रावास की जगह टाउन हॉल में छात्रों से संवाद करने की अनुमति दी थी।

FIR filed against Rahul Gandhi in Bihar

हालांकि बिना अनुमति के राहुल गांधी छात्रावास में गए और छात्रों को संबोधित किया। बिना अनुमति के छात्रावास में घुसने को लेकर जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार ने राहुल गांधी पर एफआईआर दर्ज कराई है। दरभंगा डीएम राजीव रौशन ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान में ये नीतिगत फैसला है कि पॉलिटिकल कार्यक्रम नहीं हो सकता।

इसलिए हमने उन्हें टाउन हॉल में परमिशन दी थी, लेकिन वो जबरन छात्रावास में घुसे। उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 का उल्लंघन किया है जिसके बाद उन पर एफआईआर दर्ज हुई है। बता दें राहुल गांधी गुरुवार को एक दिवसीय बिहार दौरे पर थे। दरभंगा के बाद वो पटना आए, जहां उन्होंने सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ फिल्म ‘फुले’ देखी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !