Thursday , 23 April 2026
Breaking News

नवीन सड़कों सहित निर्माण कार्यो पर खर्च होंगे 1256.77 लाख

विधानसभा क्षेत्र सवाई माधोपुर में 1256.77 लाख की लागत से नवीन सड़कों सहित कई निर्माण कार्य करवाए जाएंगे।
विधायक सूत्रों ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय विधायक दानिश अबरार को सड़क निर्माण सहित कई मांगों को लेकर ज्ञापन दिए थे। ग्रामीणों की मांगों को देखते हुए अबरार ने विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए थे। सार्वजनिक निर्माण विभाग से निर्माण कार्यो को स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार जताया है।

1256.77 lakhs spent construction works including new roads
सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि विधायक की अभिशंषा पर दिसम्बर 2018 से दिसम्बर 2019 तक योजनावार निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें एंडा, बहतेड, करेल, भाडोती, भदलाव, भूखा, पढाना में ग्रामीण गौरवपथ, गंभीरा सेलू में मिसिंग लिंक रोड, चांदनहोली में संपर्क सड़क, बडागांव, श्रीपुरा, कीरतपुरा, टोंड नीमोद करेल सड़क, फलसावटा, खोहरी से मोहम्मदपुरा, मलारना डूंगर से बिलोली नदी व चकबिलोली, भूखा, बिच्छीदोना, गंभीरा से भूखा, गंभीरा से घंमडी का कुंआ, कांच की झोंपडी, रघुवंटी, सवाई माधोपुर से भूरी पहाड़ी, कुडगांव तक संपर्क सड़क के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके अलावा 239.24 लाख की लागत से चकचैनपुरा हवाई पट्टी के विकास एवं विस्तार में बिजली लाइन की शिफ्टिंग व बाउंड्रीवाल का निर्माण करवाया जाएगा। पीएमजीएसवाई के तहत दोंदरी, बडागांव कहार, भदलाव व सांगरवासा में संपर्क सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। विशेष मरम्मत योजनातंर्गत उलियाना संपर्क सड़क का मरम्मत कार्य किया जाएगा। वहीं विधायक योजनातंर्गत 50 लाख की लागत से करमोदा में सीवरेज लाइन व 68.57 लाख की लागत से मलारना डूंगर तहसील में लिटिजेंट शेड व 148.06 लाख की लागत से माॅडर्न रिकार्ड रूम का निर्माण कार्य को स्वीकृित मिली है।
इसके अलावा 104.17 लाख की लागत से आपदा प्रबंधन के तहत सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र में बारिश में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों पर पेच, मरम्मत कार्य करवाया जाएगा।
विधायक सूत्रों ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या के निराकरण के लिए विधायक कोष से 100 हैंडपंप भी लगवाए जाएंगे। स्वीकृत हैंडपंपों के लिए स्थान चिन्हित कर आवश्यकतानुसार जहां पेयजल की ज्यादा परेशानी है, उन स्थानों पर यह हैंडपंप लगवाए जाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !