नई दिल्ली: फ्लाइट ट्रैकर के अनुसार फुकेट से नई दिल्ली के लिए आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI379 को ब*म की ध*मकी के बाद वापस एयरपोर्ट डाइवर्ट कर दिया गया है। फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से बताया गया है कि पायलट ने स्थानीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी को अलर्ट किया था कि उन्हें विमान में ब*म की ध*मकी मिली है।
इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के लिए निवेदन किया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइटों के अनुसार, 156 यात्रियों के साथ विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह सवा नौ बजे उड़ान भरी थी और ये अब सुरक्षित लैंड कर गया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
