जयपुर: उपभोक्ता मामले विभाग के प्रमुख शासन सचिव सुबीर कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को शासन सचिवालय में एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य आमजन को ऑनलाइन फ्रॉ*ड से बचाने के लिए जागरूक करना था। इस अवसर पर सुबीर कुमार ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल लेन-देन में ठ*गी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे गरीब और सामान्य नागरिक अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने निर्देश दिए कि बैंकों द्वारा ऑनलाइन ठ*गी से बचाव के उपायों की जानकारी पंचायत स्तर तक पहुँचाई जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी सतर्क रहें और जागरूक बनें। सेमिनार में आईसीआईसीआई बैंक के मुख्य प्रबंधक मनीष सक्सेना ने ऑनलाइन फ्रॉ*ड के विभिन्न प्रकारों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सायबर अप*राधी फिशिंग, स्मिशिंग, कॉलिंग फ्रॉ*ड, फ*र्जी लिंक, क्यूआर कोड स्कैनिंग जैसे तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं।
सक्सेना ने उपस्थित लोगों को ऑनलाइन ठ*गी से बचने के लिए उपाय दिए कि ऑनलाइन फ्रॉ*ड होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराए, किसी भी अनजान लिंक या क्यूआर कोड पर क्लिक न करें, बैंक की गोपनीय जानकारी जैसे ओटीपी, पासवर्ड, या खाता विवरण किसी से साझा न करें।किसी भी संदि*ग्ध कॉल या मैसेज की जानकारी तुरंत संबंधित बैंक या साइबर हेल्पलाइन पर दें, आधिकारिक मोबाइल ऐप और वेबसाइट का ही उपयोग करें। सेमिनार के दौरान राज्य आयोग के न्यायिक और गैर न्यायिक सदस्य, जयपुर जिले के चारों जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम के अध्यक्ष, सदस्य तथा उपभोक्ता और खाद्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
