Sunday , 7 June 2026
Breaking News

कलेक्टर एवं एसपी ने किया श्यामपुरा स्कूल का निरीक्षण

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्यामपुरा का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय के बालकों का शैक्षिक स्तर जांचा।
कलेक्टर ने विद्यालय में पानी की टंकी से पानी टपकने, शौचालय में साफ सफाई नहीं होने को गंभीरता से लेते हुए प्रधानाचार्य को समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने विद्यालय में कक्षा दस के बालकों को अतिरिक्त कक्षा शिक्षण के माध्यम से अध्ययन करवाने का अवलोकन किया। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने गणित के छोटे छोटे फामूले पूछे, जिन्हें बालक नहीं बता पाए। इसी प्रकार अन्य सवालों के जवाब भी बच्चे नहीं दे पाए। शैक्षणिक स्तर कमजोर मिलने पर इसे सुधारने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।

District Collector sp inspected Shyampura School
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने विद्यालय के शौचालयों की साफ सफाई एवं पानी की व्यवस्था अच्छे से करने के निर्देश दिए। बालकों एवं विद्यालय के शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए कलेक्टर डॉ. सिंह ने बच्चों को साफ-सफाई, अनुशासन, नियमित पढ़ाई की सीख दी। शिक्षकों से बच्चों को संस्कारवान बनाने तथा व्यसनों से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने प्रधानाचार्य व शिक्षकों से संवाद करते हुए पुस्तकालय को समृद्ध बनाने तथा बालकों को महापुरूषों के आदर्श, जीवन दर्शन एवं महात्मा गांधी के आदर्शों से रूबरू कराने के लिए प्रेरित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !