Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बाघिन और उसके चार शावकों की मौ*त का मामला, 4 अधिकारियों को निलंबित करने की मांग

कर्नाटक: कर्नाटक में एक बाघिन और उसके चार शावकों को जह*र देने की घटना की जांच के लिए बनी उच्चस्तरीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में लापरवाही और कर्तव्य में चूक के लिए उप वन संरक्षक (डीसीएफ) और तीन अन्य अधिकारियों को निलंबित करने की सिफारिश की है। समिति ने अपनी शुरुआती जांच में पाया कि माले महादेश्वर हिल्स वाइल्डलाइफ सेंचुरी में गश्त करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों को अधिकारी समय पर वेतन नहीं दे सके। वेतन अप्रैल में जारी किया गया था, लेकिन कर्मचारियों को जून में भी भुगतान नहीं किया गया।

Malai Mahadeshwara Wildlife Sanctuary News Update 05 July 25

राज्य के वन मंत्री ईश्वर खांदरे की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह साफ है कि वेतन का भुगतान न होने के कारण फ्रंटलाइन कर्मचारी ड्यूटी से बच रहे थे। खांदरे ने रिपोर्ट लेने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उसकी समीक्षा की और इसके बाद संबंधित अधिकारियों के निलंबन की सिफारिश की और फिर डीसीएफ चक्रपाणि के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए है। बाघिन ने सेंचुरी के अंदर एक किसान की गाय को मा*र डाला था और कुछ दिनों बाद अपने चार शावकों के साथ श*व को खाने के लिए वापस लौटी थी।

किसान और दो अन्य लोगों ने श*व पर एक शक्तिशाली कीटनाशक (कीटों को नियंत्रित करने या मा*रने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायन) का छिड़काव किया था, जिसके कारण बाघिन और शावकों की मौ*त हो गई थी। गश्त की कमी तब साफ दिखाई दी जब मृ*त बाघिन और उसके शावकों के श*व दो दिन से ज्यादा समय तक एंटी-पोचिंग सेंटर से सिर्फ 800 मीटर की दूरी पर पड़े रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

ACB action on traffic officer in baran 31 May 26 Vikalp Times

ट्रैफिक इंचार्ज की खुली पोल! 7 हजार लेते ही पहुंच गई ACB

बारां: (Baran) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !