Wednesday , 22 April 2026
Breaking News

नागरिकता संशोधन बिल को राजस्थान में लागू नहीं करने की मांग

स्थानीय विधायक दानिश अबरार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर विधानसभा में विशेष सत्र बुलाकर नागरिकता संशोधन बिल को प्रदेश में लागू नहीं करने का आग्रह किया है।

MLA Danish Abrar Congress Wrote letter NRC Ashok gehlot
अबरार ने बताया कि नागरिकता अधिनियम 1955 में बदलाव कर संशोधन 2019 किए जाने से देश में केंद्र सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन हो रहा है। जिसमें केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय नागरिक रजिस्ट्रर (एनआरसी) के उपरांत नागरिकता संशोधन अधिनियम में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान देशों से वैद्य-अवैध तरीके से भारत आए हैं, उन्हें जाति के आधार पर यहां की नागरिकता प्रदान की जाएगी। केंद्र सरकार द्वारा उक्त संशोधन किया जाना भारतीय संविधान की नींव को नष्ट करने के समान है। यह संशोधन बिल हमारी वसुधैव कुटुंबकम की संस्कृति के अनुरूप नहीं है। यह भारत के संविधान को खंडित करने का उद्देश्य है। इस बिल से संविधान की मूल भावना आर्टिकल 14 व 21 नागरिकों के समानता का अधिकार की महत्वता को कम किया गया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर साहब द्वारा धर्म, जाति, क्षेत्र, भाषा, परिवेश, नस्ल, रंग, रूप, लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जा सकता है। केंद्र सरकार के सहयोगी घटक दलों द्वारा भी इस बिल का खुले तौर पर विरोध किया है। इसलिए उक्त संशोधन अधिनियम 2019 को न्याय एवं शांतिं प्रिय राजस्थान राज्य में लागू नहीं किए जाने के लिए विधानसभा में विशेष सत्र बुलाया जाकर निर्णय पारित किया जाना चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !