अमेरिका: अमेरिका के टेक्सस राज्य में अचानक आई बाढ़ में 100 से अधिक लोगों की मौ*त हो गई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। वहीं क्रिश्चियन ऑल-गर्ल्स समर कैंप, कैंप मिस्टिक ने इस बात की पुष्टि की है कि मृ*तकों में कम से कम 27 लड़कियां और कर्मचारी शामिल हैं। कैंप से अभी भी दस लड़कियां और एक काउंसलर लापता हैं।
ऑस्टिन अमेरिकन-स्टेट्समैन की रिपोर्ट के अनुसार, कैंप मिस्टिक के सह-मालिक और निदेशक रिचर्ड ईस्टलैंड की बच्चों को बचाने की कोशिश में मृ*त्यु हो गई। केर काउंटी में ग्वाडालूप नदी में बाढ़ से कम से कम 84 लोगों की मौ*त हुई है। इनमें 28 बच्चे और 56 वयस्क शामिल हैं। काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया है कि 22 वयस्कों और 10 बच्चों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ घंटों में इस क्षेत्र में तूफान आ सकता है, जिससे राहत कार्य प्रभावित हो सकते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
