नई दिल्ली: मोबाइल और टेक्नोलॉजी की दुनिया में एप्पल (Apple) का नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है, लेकिन अब एक नया नाम भी चर्चा में है सबीह खान (Sabih Khan), जिन्हें दुनिया की इस सबसे वैल्यूएबल टेक कंपनी ने अपना नया सीओओ (COO) नियुक्त किया है। सबसे खास बात यह है कि सबीह खान भारतीय मूल के है। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में हुआ था। आज वो उस मुकाम पर हैं, जहां पहुंचना करोड़ों लोगों का सपना होता है।
जानकारी के अनुसार एप्पल ने भारतीय मूल के सबीह खान को कंपनी का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) बनाया है। वो इस महीने के अंत में जेफ विलियम्स की जगह लेंगे। जेफ 2015 से इस पद पर हैं। सबीह ने मुरादाबाद जैसे छोटे शहर से निकलकर टेक्नोलॉजी की दुनिया में ये मुकाम हासिल किया है। 2019 में वो एपल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ ऑपरेशंस बने थे। सबीह खान गूगल के CEO सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला जैसे भारतीय मूल के उन ग्लोबल लीडर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
कौन हैं सबीह खान?
Barron’s की रिपोर्ट के अनुसार, सबीह खान से पहले Apple के COO रहे जेफ विलियम्स को 1 मिलियन डॉलर (लगभग 8 करोड़ रुपये) की बेस सैलरी मिलती थी। बोनस और दूसरी सुविधाएं जोड़ने के बाद उनकी कुल कमाई करीब 23 मिलियन डॉलर (लगभग 191 करोड़ रुपये) तक पहुंच जाती थी। माना जा रहा है कि सबीह खान की सैलरी भी इसी के आसपास हो सकती है, लेकिन Apple ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
