कनाडा: कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर गो*ली चलाए जाने की घटना सामने आई है। सीबीसी न्यूज ने सरे पुलिस सर्विस (एसपीएस) के हवाले से बताया है कि ‘न्यूटन इलाके में 120 स्ट्रीट पर मौजूद कैफे पर गुरुवार की सुबह गो*लियां चलाई गई। इस दौरान कैफे के अंदर स्टाफ मौजूद था। पुलिस ने कहा है कि ह*मले में कोई घायल नहीं हुआ है। हालांकि कैफे को नुकसान हुआ है।
ह*मले के बाद खिड़कियों में गो*लियों के निशान देखे जा सकते हैं। सरे पुलिस सर्विस ने कहा है कि पुलिस अन्य घटनाओं से संबंध और संभावित मकसद की जांच कर रही है। इस मामले में कपिल शर्मा के कैफे ने कहा है कि ये हमारे सपने पर एक चोट है, जोकि बहुत ही दिल दुखाने वाली है। हम अभी भी इस झटके से उबरने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम हार नहीं मानेंगे। सीबीएस न्यूज ने कैफे के सोशल मीडिया अकाउंट के हवाले से बताया है कि कैफे एक हफ़्ते पहले ही खुला था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
