नई दिल्ली: कनाडाई टीम की फॉरवर्ड खिलाड़ी ओलिविया स्मिथ महिला फुटबॉल इतिहास की सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं। उन्होंने फुटबॉल क्लब आर्सेनल के साथ 10 लाख पाउंड (करीब 10 करोड़ रुपये) का कांट्रैक्ट साइन किया है। इससे पहले वह लिवरपूल से जुड़ी हुई थीं। 20 साल की स्मिथ ने 15 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में डेब्यू किया था। अब उन्होंने चैंपियंस लीग होल्डर क्लब आर्सेनल के साथ चार साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है।
उनका इस अनुबंध ने जनवरी में चेल्सी का अमेरिकी डिफ़ेंडर नाओमी गिरमा के साथ हुए कॉन्ट्रैक्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। चेल्सी क्लब ने नाओमी के साथ 9 लाख पाऊंड का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। स्मिथ ने कहा कि आर्सेनल के लिए साइन करना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है। वहीं आर्सेनल की हेड कोच रेनी स्लेगर्स ने कहा कि स्मिथ एक उत्साही युवा खिलाड़ी हैं, जो बड़ा योगदान दे सकती हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
