बांग्लादेश: बांग्लादेश की वायुसेना के विमान दुर्घटना में मृ*तकों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। बीबीसी बांग्ला के अनुसार बांग्लादेश में स्वास्थ्य मामलों के मुख्य सलाहकार के विशेष सहायक सईदुर रहमान ने बताया कि 27 मृ*तकों में 25 बच्चे, एक पायलट और एक शिक्षक शामिल हैं। इसके अलावा 78 लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
बांग्लादेश वायु सेना का एक एफ-7 बीजीआई ट्रेनर विमान सोमवार दोपहर राजधानी ढाका के दियाबारी क्षेत्र में स्थित माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हा*दसे के कुछ घंटे बाद इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने आधिकारिक बयान जारी किया है।
बयान के अनुसार उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी। इस विमान हा*दसे के बाद बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने एक दिन के शोक की घोषणा की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
